1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोलकाता को 2 बार चैंपियन बनाने वाले गौतम गंभीर फिर बनेंगे कप्तान

कोलकाता को 2 बार चैंपियन बनाने वाले गौतम गंभीर फिर बनेंगे कप्तान

 Reported By: Manoj Shukla
 Published : Jan 28, 2018 01:09 pm IST,  Updated : Jan 30, 2018 01:45 pm IST

दिल्ली ने गंभीर पर दिलचस्पी दिखाते हुए उन्हें 2.8 करोड़ रुपये में अपना बना लिया।

गौतम गंभीर- India TV Hindi
गौतम गंभीर

गौतम गंभीर और उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है। कोलकाता की तरफ से रीटेन ना किए जाने के बाद गंभीर को दिल्ली की टीम ने अपने साथ जोड़ लिया था और अब खबरें हैं कि गंभीर को आईपीएल-11 के लिए दिल्ली की कमान सौंपी जा सकती है। दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग ने इस बात की जानकारी दी है। पोंटिंग ने कहा कि हमन गंभीर को सोच-समझकर अपनी टीम में शामिल किया है। अभी ये लगभग तय है कि दिल्ली की कप्तानी गंभीर ही करेंगे।

पोंटिंग ने आगे कहा कि हमने गंभीर से बात की है और इस जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं। गंभीर अपनी घरेलू टीम की तरफ से खेलने के लिए बेहद उत्सुक हैं और हम सभी फिलहाल यही चाहते हैं कि वो ही दिल्ली की कप्तानी करें। आपको बता दें कि गंभीर की कप्तानी में कोलकाता ने 2 बार आईपीएल जीतने में कामयाबी पाई थी।

आईपीएल नीलामी में गंभीर को इस बार कोलकाता की टीम ने नहीं खरीदा था और दिल्ली ने गंभीर पर दिलचस्पी दिखाते हुए उन्हें 2.8 करोड़ रुपये में अपना बना लिया। गंभीर दिल्ली से ही ताल्लुक रखते हैं और इस लिहाज से दिल्ली के फैंस के लिए अपने हीरो को देखना शानदार ऐहसास होगा। वहीं, गंभीर भी कई साल से दिल्ली की तरफ से खेलने के लिए इच्छा जाहिर करते रहे हैं।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल