1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तो इस वजह से गौतम गंभीर ने कोलकाता की तरफ से खेलने से किया इनकार? नीलामी के बाद हुआ बड़ा खुलासा

तो इस वजह से गौतम गंभीर ने कोलकाता की तरफ से खेलने से किया इनकार? नीलामी के बाद हुआ बड़ा खुलासा

 Reported By: Manoj Shukla
 Published : Jan 27, 2018 05:23 pm IST,  Updated : Jan 30, 2018 03:41 pm IST

गंभीर के कोलकाता में शामिल ना होने पर बड़ा खुलासा हुआ है।

कोलकाता टीम- India TV Hindi
कोलकाता टीम

हर कोई हैरान था कि आखिर गौतम गंभीर को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने क्यों नहीं खरीदा। अगर खरीदा नहीं तो कम से कम राइट टू मैच कार्ड का उपयोग करके ही उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लेते। लेकिन नहीं कोलकाता ने गंभीर को अपनी टीम में शामिल नहीं किया और गंभीर को दिल्ली ने खरीद लिया। अब गंभीर के कोलकाता में शामिल ना होने पर बड़ा खुलासा हुआ है। माना जा रहा है कि खुद गंभीर ने ही कोलकाता टीम मैनेजमेंट को उन्हें अपने साथ ना जोड़ने को कहा था। 

कोलकाता के मैनेजिंग डायरेक्टर वैंकी मैसूर ने मामले का खुलासा करते हुए इस बात की जानकारी दी और कहा कि गंभीर के कहने पर ही कोलकाता ने उन्हें अपने साथ नहीं जोड़ा। मैसूर के मुताबिक गंभीर हमारी प्लानिंग का हिस्सा थे और टीम उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहती थी। लेकिन गंभीर ने हमें खुद इसके लिए मना किया था। गंभीर ने हमसे कहा था कि हम उनके लिए ना तो बोली लगाएं और ना ही राइट टू मैच का प्रयोग करें।

हालांकि माना जा रहा है कि कोलकाता की टीम ने गंभीर को रीटेन नहीं किया था और गंभीर अंदर ही अंदर इस बात को लेकर नाराज थे। कोलकाता की टीम को 2 बार आईपीएल चैंपियन बनाने के बावजूद टीम ने उन्हें रीटेन नहीं किया था और इसके बाद ही गंभीर ने कोलकाता टीम मैनेजमेंट से उन्हें अपने साथ शामिल ना करने को कहा था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल