1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गौतम गंभीर की बेटी ने पास किया यो-यो टेस्ट तो सोशल मीडिया पर उड़ा रोहित शर्मा का मजाक

गौतम गंभीर की बेटी ने पास किया यो-यो टेस्ट तो सोशल मीडिया पर उड़ा रोहित शर्मा का मजाक

 Written By: Shradha Bagdwal
 Published : Jul 24, 2018 04:43 pm IST,  Updated : Jul 24, 2018 04:43 pm IST

भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस परखने के लिए होने वाला यो-यो टेस्ट की आजकल चर्चाओं में बना हुआ है।

पत्नी और बेटी के साथ...- India TV Hindi
पत्नी और बेटी के साथ गौतम गंभीर

भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस परखने के लिए होने वाला यो-यो टेस्ट की आजकल चर्चाओं में बना हुआ है। इस टेस्ट के चलते फॉर्म चल रहे खिलाड़ियों को भी टीम से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। मोहम्मद शमी, अंबाती रायडू से लेकर संजू सैमसन तक इस टेस्ट में फेल रहे। यहां तक की रोहित शर्मा के फेल होने की खबरों ने भी खूब जोर पकड़ा था। हालांकि बाद में पता चला कि रोहित यो-यो टेस्ट की चुनौती पर खरे उतरे थे।

अब हम आपको बता ही देते हैं हम यो-यो टेस्ट की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इसी यो-यो टेस्ट को गौतम गंभीर की बेटी ने पास कर लिया है। जी हां यकीन नहीं होता तो ये वीडियो देख लीजिए।

गंभीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बड़ी बेटी आजीन का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो 'यो-यो टेस्ट' पास करती नजर आई। 24 सेकेंड के इस वीडियो को शेयर करते हुए गंभीर ने लिखा- ध्यान से देखो मेरी बड़ी बेटी अजीना ने यो यो टेस्ट पास कर लिया। आपको क्या लगता है। इतना ही नहीं गंभीर ने इसमें युवराज सिंह, हरभजन सिंह और सचिन तेंदुलकर को भी टैग किया है।

आजीन, गंभीर की बड़ी बेटी
आजीन, गंभीर की बड़ी बेटी

फैंस ने गौतम गंभीर की बेटी के इस वीडियो पर अच्छे-अच्छे कमेंट्स किए हैं तो वहीं रोहित शर्मा की भी जमकर क्लास ली। लोगों ने ट्वीट किया कि रोहित को आजीन से सीखने की जरूरत है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल