1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गावस्कर, तेंदुलकर मुंबई के नहीं गोवा के हैं: मनोहर पर्रिकर

गावस्कर, तेंदुलकर मुंबई के नहीं गोवा के हैं: मनोहर पर्रिकर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 30, 2017 08:25 am IST,  Updated : Sep 30, 2017 08:25 am IST

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को अजीब-ओ-ग़रीब तर्क देकर सुनील गावस्कर से लेकर सचिन तेंदुलकर का संबंध गोवा से बता दिया.

Sachin, Gavaskar- India TV Hindi
Sachin, Gavaskar

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को अजीब-ओ-ग़रीब तर्क देकर सुनील गावस्कर से लेकर सचिन तेंदुलकर का संबंध गोवा से बता दिया. पर्रिकर का तर्क है कि

जिनके नाम का अंत 'कर' प्रत्यय के साथ होता है, मूल रूप से वे सभी गोवा के होते हैं। उन्होंने दावा किया कि मुंबई में पले-बढ़े दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और दिलीप वेंगसरकर मुंबई के नहीं बल्कि गोवा के हैं.
 
मुख्यमंत्री ने ये बात दिलीप सरदेसाई स्पोर्ट्स एक्सिलेंस अवॉर्ड के दौरान राज्य की राजधानी में गोवा की खेल प्रतिभाओं के संदर्भ में कही। मुख्यमंत्री पर्रिकर ने कहा, 'भारत के सभी शीर्ष क्रिकेट खिलाड़ियों के नाम का अंत 'कर' के साथ होता है। वे सभी गोवा या ग्रेटर गोवा से ताल्लुक रखते हैं। चाहे वो गावस्कर हों, वेंगसरकर हों, आप इन सभी का ताल्लुक चार सौ साल पहले के गोवा से पा सकते हैं। वे गोवा में बेशक पैदा नहीं हुए हों, लेकिन उनके पूर्वज गोवा के थे जिन्हें पुर्तगालियों ने यहां से निकाल दिया था।'

पर्रिकर ने कहा, 'तेंदुलकर और सभी 'कर' गोवा के हैं। तो, ये मूल रूप से इस राज्य की ताकत है।' साल 2017 का दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड ताइक्वांडो खिलाड़ी पी. आनंद को मिला है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल