1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नए साल में नई चुनौतियों के लिए तैयारी में जुटे हैं मोहम्मद शमी, शेयर किया PHOTO

नए साल में नई चुनौतियों के लिए तैयारी में जुटे हैं मोहम्मद शमी, शेयर किया PHOTO

 Reported By: IANS
 Published : Jan 07, 2020 04:08 pm IST,  Updated : Jan 07, 2020 04:13 pm IST

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सोशल साइट पर अपनी ट्रेनिंग की तस्वीर पोस्ट की हैं, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह नए साल की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं।

Mohammed Shami- India TV Hindi
नए साल में नई चुनौतियों के लिए तैयारी में जुटे हैं मोहम्मद शमी, शेयर किया PHOTO Image Source : AP

कोलकाता| भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सोशल साइट पर अपनी ट्रेनिंग की तस्वीर पोस्ट की हैं, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह नए साल की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। शमी ने ट्विटर पर पोस्ट की गई अपनी तस्वीर के साथ लिखा, "ट्रेनिंग जारी है। नए साल में नई चुनौतियों के लिए तैयारी कर रहा हूं।"

शमी ने पिछले साल 20 वनडे मैचों में सर्वाधिक 42 विकेट लिए थे। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज से आराम दिया गया है। शमी अब 14 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। भारतीय तेज गेंदबाज ने पिछले साल विश्वकप में अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक ली थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल