1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जोफ्रा आर्चर की उंगली में सर्जरी के दौरान मिला कांच का टुकड़ा : एशले जाइल्स

जोफ्रा आर्चर की उंगली में सर्जरी के दौरान मिला कांच का टुकड़ा : एशले जाइल्स

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 30, 2021 05:28 pm IST,  Updated : Mar 30, 2021 05:28 pm IST

जोफ्रा आर्चर की इस चोट का कारण मछलियों का टैंक साफ करते हुए हुई दुर्घटना थी और जब इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज की दायें हाथ की बीच की उंगली की सर्जरी की गयी तो उसमें एक छोटा सा कांच का टुकड़ा मिला। 

Glass piece found in Jofra Archer finger during surgery: Ashley Giles- India TV Hindi
Glass piece found in Jofra Archer finger during surgery: Ashley Giles Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। भारत के खिलाफ श्रृंखला के दौरान कोहनी के अलावा उंगली की चोट से परेशान रहे जोफ्रा आर्चर की इस चोट का कारण मछलियों का टैंक साफ करते हुए हुई दुर्घटना थी और जब इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज की दायें हाथ की बीच की उंगली की सर्जरी की गयी तो उसमें एक छोटा सा कांच का टुकड़ा मिला। इंग्लैंड के क्रिकेट निदेशक एशले जाइल्स ने आर्चर पर अपडेट देते हुए इसका खुलासा किया, जिनकी सर्जरी सोमवार को हुई। कोहनी की समस्या के कारण वह इस साल की इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो गये हैं। 

NZ vs BAN T20I मैच के दौरान देखने को मिली बड़ी उलझन, बिना टारगेट के लक्ष्य का पीछा करने उतरे खिलाड़ी

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार जाइल्स ने बीबीसी के ‘टफर्स एंड वॉन शो’ में कहा, ‘‘उन्होंने (सर्जन) आपरेशन किया और मुझे लगता है कि उन्हें छोटा सा कांच का टुकड़ा मिला। यह ठीक हो गया था लेकिन ‘फिश टैंक’ का यह हिस्सा अब भी उसकी उंगली में था।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘यह किसी भयावह साजिश की तरह लगेगा लेकिन यह सच हैं लेकिन हां, वह घर पर अपने ‘फिश टैंक’ को साफ कर रहा था और उसके हाथ से यह गिर गया जिससे उसका हाथ कट गया और उसकी सर्जरी हुई।’’ 

IPL 2021: आर्चर के चोटिल होने के बाद RR के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे क्रिस मौरिस

भारत के दौरे से पहले जनवरी में होव में उनके घर पर हुई इस दुर्घटना में उसके दायें हाथ की मध्यमा उंगली में कट लगा था। यह उंगली ठीक हो गयी और आर्चर दौरे की टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में खेले लेकिन इंग्लैंड प्रबंधन ने इस जख्म (जो अब भर चुका था) की ठीक से जांच करने का फैसला किया। वह कोहनी की चोट के उपचार के लिये तीन मैचों की वनडे श्रृंखला से पहले स्वदेश लौट गये थे। 

उन्होंने कहा,‘‘यह उंगली की चोट ठीक हो चुकी थी। इसने उसे खेलने से नहीं रोका, लेकिन वह कोहनी के लिये इंजेक्शन लेने गया और उसकी उंगली थोड़ी सख्त थी तो वह विशेषज्ञ के पास गया।’’ 

IPL 2021 में इस धाकड़ टीम को हराना काफी मुश्किल, सुनील गावस्कर ने की भविष्यवाणी

जाइल्स ने कोहनी की चोट के बारे में कहा,‘‘भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला के दौरान हालत बिगड़ गयी और वह दर्दनिवारक दवाओं के बिना नहीं खेल सकता था।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘मुझे भरोसा है कि वह ठीक होकर जल्द ही वापसी करेगा।’’ 

आर्चर को पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के दौरे के दौरान कोहनी में फ्रेक्चर हो गया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल