1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup : पहली जीत से संतुष्ट नहीं अफगान गेंदबाज नवीन उल हक, कही ये बड़ी बात

T20 World Cup : पहली जीत से संतुष्ट नहीं अफगान गेंदबाज नवीन उल हक, कही ये बड़ी बात

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 26, 2021 12:36 pm IST,  Updated : Oct 26, 2021 12:36 pm IST

अफगान तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने कहा कि स्कॉटलैंड पर बड़ी जीत से उनकी टीम संतुष्ट नहीं होगी क्योंकि T20 WC में उसे आगे भारत और न्यूजीलैंड जैसी टीमों का सामना करना है। 

T20 World Cup : पहली जीत से...- India TV Hindi
T20 World Cup : पहली जीत से संतुष्ट नहीं अफगान गेंदबाज नवीन उल हक, कही ये बड़ी बात Image Source : GETTY

शारजाह। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने कहा कि स्कॉटलैंड पर 130 रन की बड़ी जीत से उनकी टीम संतुष्ट नहीं होगी क्योंकि टी20 विश्व कप में उसे आगे भारत और न्यूजीलैंड जैसी टीमों की कड़ी चुनौती का सामना करना है। मुजीब उर रहमान (20 रन देकर पांच) और राशिद खान (नौ रन देकर चार) की घातक गेंदबाजी से अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को 60 रन पर आउट करने 130 रन से बड़ी जीत दर्ज की। हक को भी एक विकेट मिला।

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते चार विकेट पर 190 रन बनाये थे। हक ने टीम की जीत के बाद कहा, ‘‘हमें टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत के लिये इस तरह की जीत की जरूरत थी, लेकिन हम इस जीत से संतुष्ट नहीं होंगे। हमें अब आगे के मैचों के बारे में सोचना होगा। हम इस जीत का आनंद लेंगे, यह एक शानदार मैच था, लेकिन टूर्नामेंट में अभी हमें चार मैच और खेलने हैं।’’

PAK vs NZ, Live match updates : न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तानी खेमें में क्या चल रहा है

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट की अच्छी तैयारी की थी और यह उनके प्रयास में भी दिखा। हक ने कहा, ‘‘हमारे खिलाड़ी इसके लिए तैयार थे। हम अच्छी तरह से तैयार थे। हमारे कई खिलाड़ी विभिन्न लीग में खेल रहे थे, इसलिए सभी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट और इस मैच के लिए तैयार थे।" अफगानिस्तान का अगला मुकाबला 29 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल