1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गूगल ने खास डूडल के जरिए भारत के महान बल्लेबाज दिलीप सरदेसाई को किया याद

गूगल ने खास डूडल के जरिए भारत के महान बल्लेबाज दिलीप सरदेसाई को किया याद

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 08, 2018 12:17 pm IST,  Updated : Aug 08, 2018 01:18 pm IST

दिलीप सरदेसाई ने भारत की तरफ से 30 टेस्ट मैच खेले थे।

गूगल ने डूडल के जरिए...- India TV Hindi
गूगल ने डूडल के जरिए मनाया दिलीप सरदेसाई का जन्मदिन। Photo: Google

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी दिलीप सरदेसाई का आज 78वां जन्मदिन है और इस मौके पर गूगल ने डूडल के जरिए उन्हें याद किया। गूगल ने जो खास डूडल बनाया है उसमें दिलीप सरदेसाई क्रिकेट की पिच पर बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। गूगल ने अपने डूडल को क्रिकेट के मैदान की तरह तैयार किया है और पिच पर दिलीप बल्लेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। गूगल के इसके पीछे का मकसद दिलीप के 78वें जन्मदिन को खास बनाना है। आपको बता दें कि दिलीप का जन्म 8 अगस्त, 1940 को गोवा में हुआ था। 

दिलीप दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते थे। दिलीप ने भारत के लिए 1 दिसंबर, 1961 को इंग्लैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट में डेब्यू किया था। सरदेसाई दुर्भाग्यशाली रहे थे और डेब्यू टेस्ट में ही हिट विकेट आउट हो गए थे। हिट विकेट आउट होने से पहले सरदेसाई ने 28 रनों की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 4 बार गेंद को सीमारेखा के बाहर भेजा था।

इसके अलावा सरदेसाई ने भारत के लिए कुल 30 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 39.23 की औसत से 2,001 रन बनाए। सरदेसाई ने 5 शतक और 9 अर्धशतक जड़े थे और उनका बेस्ट स्कोर 212 रन रहा था। सरदेसाई ने आखिरी टेस्ट भी 20 दिसंबर, 1972 को दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला था। इस टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में 12 और दूसरी पारी में 10 रन बनाए थे। आपको बता दें कि सरदेसाई को विदेश में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनने का गौरव भी प्राप्त है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल