1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रॉयल लंदन कप में लंकाशायर के लिए नहीं खेलेंगे श्रेयस अय्यर

रॉयल लंदन कप में लंकाशायर के लिए नहीं खेलेंगे श्रेयस अय्यर

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 19, 2021 04:35 pm IST,  Updated : Jul 19, 2021 04:35 pm IST

लंकाशायर के डॉयरेक्टर ऑफ क्रिकेट पॉल एलॉट ने भी अय्यर के टीम से बाहर होने निराशा जाहिर की है। 

Shreyas Iyer, Lancashire, IPL, Royal London Cup- India TV Hindi
Shreyas Iyer Image Source : GETTY

भारतीय क्रिकेट टीम स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर रॉयल लंदन कप टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अय्यर लंकाशायर क्रिकेट क्लब से जुड़े थे। क्लब ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी है।

लंकाशायर ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, ''क्लब और बीसीसीआई के साथ चर्चा के बाद यह सहमति बनी है की रॉयल लंदन कप के लिए श्रेयस अय्यर उपलब्ध नहीं रहेंगे।''

यह भी पढ़ें- एरोन फिंच की गैरमौजूदगी में जो भी खिलाड़ी कप्तान बनेगा उसका समर्थन करेंगे स्टार्क

वहीं अय्यर ने भी बयान जारी कर कहा, ''मैं गर्मी के इस सीजन में लंकाशायर की तरफ से नहीं खेल पाने के लिए दुखी हूं। यह एक ऐसा क्लब है जिसका अपना एक अलग इतिहास रहा है। मुझे उम्मीद है की मैं भविष्य में इस टीम के साथ फिर कभी खेलुंगा हूं।'' 

लंकाशायर के डॉयरेक्टर ऑफ क्रिकेट पॉल एलॉट ने भी अय्यर के टीम से बाहर होने निराशा जाहिर की है। उन्होंने अपने एक बयान में कहा, ''हम निश्चित रूप से निराश हैं। हम उम्मीद कर रहे थे कि अय्यर का एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में शानदार स्वागत करेंगे लेकिन फिटनेस की मजबूरियों के कारण श्रेयस ने गर्मी के इस सीजन से बाहर रहने का फैसला किया है जिसका हम सम्मान करते हैं।'' 

यह भी पढ़ें- वनडे में मध्यक्रम की बल्लेबाजी को मजबूत करना चाहते हैं वेस्टइंडीज के कोच फिल सिमंस

 

आपको बता दें कि अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान कंधे में चोट लगी थी। अय्यर को इस चोट की सर्जरी करानी पड़ी, जिसके कारण वह इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन से भी बाहर हो गए थे।

वहीं अय्यर अब तेजी के साथ अपनी चोट से उबर रहे हैं और हाल ही में उन्हें मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने 45 सदस्यीय फिटनेस कैंप में शामिल किया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल