1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विजय हजारे ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश के कप्तान होंगे हनुमा विहारी

विजय हजारे ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश के कप्तान होंगे हनुमा विहारी

 Reported By: IANS
 Published : Feb 11, 2021 07:58 pm IST,  Updated : Feb 11, 2021 07:58 pm IST

भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी इस महीने होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश की कप्तानी करेंगे जबकि रिकी भुई टीम के उपकप्तान होंगे।

विजय हजारे ट्रॉफी में...- India TV Hindi
विजय हजारे ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश के कप्तान होंगे हनुमा विहारी Image Source : GETTY

नई दिल्ली| भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी इस महीने होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश की कप्तानी करेंगे जबकि रिकी भुई टीम के उपकप्तान होंगे। आंध्र क्रिकेट संघ (एसीए) ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन के साथ मुकाबला ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाने वाले विहारी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट से बाहर हैं।

एसीए के सूत्र ने आईएएनएस से कहा, "हनुमा जल्द ही स्वस्थ हो रहे हैं लेकिन अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हैं। अगर वह 20 फरवरी तक फिट नहीं हो पाते हैं तो उनकी जगह कोई अन्य खिलाड़ी टीम की कप्तानी करेगा।"

वसीम जाफर के सपोर्ट में उतरे अनिल कुंबले, लगा था मजहब के नाम पर टीम के चयन का आरोप

विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन 20 फरवरी से होना है। आंध्र प्रदेश की टीम तमिलनाडु, पंजाब, झारखंड, मध्यप्रदेश और विदर्भ के साथ एलीट ग्रुप बी में है। इस ग्रुप के सभी मुकाबले इंदौर में खेले जाएंगे।

IND vs ENG : कोहली को कप्तानी में जीतना है मैच तो करना होगा ये काम, मांजरेकर ने दी सलाह

आंध्र की टीम इस प्रकार है:

हनुमा विहारी (कप्तान), रिकी भुई (उपकप्तान), सीएच क्रांति कुमार, के अश्विन हेब्बार, सीआर गनानेश्वर, माहीप कुमार, के करण शिंदे, यूएमएस गिरीनाथ (विकेटकीपर), पी गिरीनाथ रेड्डी, शोएब एम खान, एस आशीष, केवी शशिकांत, सीएच स्टीफन, आई कार्तिक रमन, एस ध्रुव कुमार रेड्डी, जी मनीष, डी नरेन रेड्डी, के नीतीश कुमार रेड्डी, एम हरिशंकर रेड्डी, एस चरण साईतेजा, एस तरुण (विकेटकीपर) और बी संतोष।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल