1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जन्मदिन विशेष! कोहली के करियर की वह सर्वश्रेष्ठ पारियां जिन्हें आज भी याद करती है दुनिया

जन्मदिन विशेष! कोहली के करियर की वह सर्वश्रेष्ठ पारियां जिन्हें आज भी याद करती है दुनिया

 Written By: Lokesh Khera @lokeshkhera29
 Published : Nov 05, 2018 06:39 am IST,  Updated : Nov 05, 2018 08:25 am IST

अपने 10 साल के उस करियर में उन्होंने कई ऐसी पारियां खेली जिसे दुनिया चाह कर भी नहीं भूल सकती।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली

18 अगस्त 2008 यह वहीं दिन है जब भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना कदम रखा था। उस समय किसी को यह नहीं पता था कि यह 20 साल का खिलाड़ी अपनी बल्ले से दुनियाभर में ऐसा ढंका बजाएगा की पूरी दुनिया उसकी दीवानी हो जाएगी। आज विराट कोहली की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में की जाती है। कोहली उन्हें चेज मास्टर बुलाता है तो कोई रन मशीन। 

विराट जैसे-जैसे अपने करियर मेें आगे बढ़ रहे हैं वैसे-वैसे वह क्रिकेट की दुनिया में नए कीर्तिमान स्थापित करते जा रहे हैं। अपने 10 साल के उस करियर में उन्होंने कई ऐसी पारियां खेली जिसे दुनिया चाह कर भी नहीं भूल सकती। आज कोहली अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैँ। आइए उनके जन्मदिन के मौकों पर जानते हैं उनके द्वारा खेली गई कुछ शानदारा पारियों के बारे में-

183 बनाम पाकिस्तान

विराट ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा था, ये वही मैच जिसमें सचिन तेंदुलकर आखिरी बार नीली जर्सी पहन कर मैदान पर उतरे थे। कोहली और उनके फैन्स से इससे यादगार पारी और कौनसी हो सकती है। कोहली ने 183 रनों की यह शानदार पारी रनों का पीछा करते हुए खेली थी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 330 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था। उस मैच में ओपनर गौतम गंभीर दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए थे। ऐसे दबाव भरी स्थिती में ना कोहली ने भारत को निकाला बल्कि एक तरफा मुकाबला भी जिताया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में शतक

साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जयपुर में दूसरे मैच में विराट कोहली ने 52 गेंदों में शानदार शतक जड़ा था। इसी शतक के साथ कोहली भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए थे। कोहली ने इस इनिंग के दौरान वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 60 गेंदों में सबसे तेज शतक लगाया था।

वर्ल्डकप में पाकिस्तान के खिलाफ 107 रन
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले हर मैच में प्रेशर बहुत होता है और बात वर्ल्डकप की हो तो यह प्रेशर और बढ़ जाता है। विराट कोहली ने इसी प्रेशर भरी स्थिति में ऐडिलेड के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ 107 रनों की शानदार पारी खेली थी। कोहली की इस पारी की मदद से भारत 300 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा था और भारत ने यह मैच 76 रनों से जीता था।

ट्राई सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ 133 रन 
साल 2012 में भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही थी। इस सीरीज में भारत को जीवित रहने के लिए श्रीलंका से मैच जीतने के साथ एक बोनस पोइंट की भी जरूरत थी। उस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 321 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था। उस मैच में कोहली ने 86 गेंदों में 133 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को 36.4 ओवर में ही मैच जिता दिया था। लेकिन अफसोस भारत फाइनल में नहीं पहुंच पाया था।

2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 157*
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में कप्तान कोहली ने नाबाद 157 रनों की पारी की एक और यादगार पारी खेली। यह पारी यादगार इसलिए भी है क्योंकि इस पारी के दौरान कोहली ने अपने वनडे करियर में 10 हजार रन पूरे करने के साथ साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल