1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Auction 2021 : हरभजन सिंह को मिला खरीददार, KKR ने बेस प्राइज में टीम के साथ जोड़ा

IPL Auction 2021 : हरभजन सिंह को मिला खरीददार, KKR ने बेस प्राइज में टीम के साथ जोड़ा

 Reported By: IANS
 Published : Feb 18, 2021 08:22 pm IST,  Updated : Feb 18, 2021 08:22 pm IST

हरभजन सिह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में खरीदा। 

IPL Auction 2021 : हरभजन सिंह को...- India TV Hindi
IPL Auction 2021 : हरभजन सिंह को मिला खरीददार, KKR ने बेस प्राइज में टीम के साथ जोड़ा Image Source : TWITTER/HARBHAJAN SINGH

चेन्नई| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीजन के लिए गुरुवार को चेन्नई में जारी खिलाड़ियों की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने आस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डेनियल क्रिस्टियन को 4.80 करोड़ रुपये के साथ अपने साथ जोड़ा जबकि भारतीय चाइनमैन गेंदबाज कुलदीप यादव को राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख रुपये में उनके बेस प्राइस पर खरीदा।

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डेनियल क्रिस्टियन का बेस प्राइस 75 लाख रुपये था और कोलकाता नाइट राइडर्स तथा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए बोली लगाना शुरू किया। क्रिस्टियन की कीमत बढ़ती गई और बेंगलोर ने एक समय उनके लिए 4.40 करोड़ रुपये तक का दांव खेला।

इसके बाद केकेआर ने 4.60 और फिर बेंगलोर ने 4.80 करोड़ रुपये के साथ क्रिस्टियन को अपने साथ जोड़ लिया। भारतीय चाइनमैन गेंदबाज कुलदीप यादव को राजस्थान ने 20 लाख रुपये में उनके बेस प्राइस पर खरीदा। केदार जाधव को सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके दो करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा।

दिल्ली कैपिटल्स ने सैम बिलिंग्स को दो करोड़ रुपये में, हरभजन सिह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में खरीदा। मुजीब उर रहमान को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा।

आलराउंडर जलज सक्सेना को पंजाब किंग्स ने 20 लाख रुपये में, उत्कर्ष सिंह को पंजाब ने 20 लाख रुपये में, वैभव अरोड़ा को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 लाख रुपये में, फेबियन एलियन को पंजाब किंग्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा।

इंग्लैंड के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन को राजस्थान ने 75 लाख रुपये में खरीदा। श्रेयास प्रभुदेसाई को बेंगलोर ने 20 लाख रुपये में, सिकर भरत को भी बेंगलोर ने ही 20 लाख रुपये में खरीदा। चेन्नई सुपर किंग्स ने हरिशंकर रेड़्डी को 20 लाख रुपये में और भगत वर्मा को 20 लाख रुपये में खरीदा।

मुंबई इंडियंस ने न्यूजीलैंड के जेम्स नीशम को 50 लाख रुपये में, युद्ववीर सिंह को 20 लाख रुपये में, मार्को जेनसन को 20 लाख रुपये में खरीदा। पंजाब किंग्स ने सौरभ कुमार को 20 लाख रुपये में, करुण नायर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 50 लाख रुपये में और बेन कटिंग को कोलकाता ने 75 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। इसी तरह भारत के तेज गेंदबाज उमेश यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने उनके बेस प्राइस एक करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल