1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पंड्या बंधुओं ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 200 ऑक्सीजन कनसंट्रेटर्स किए दान

पंड्या बंधुओं ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 200 ऑक्सीजन कनसंट्रेटर्स किए दान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 01, 2021 09:05 pm IST,  Updated : May 01, 2021 09:05 pm IST

हार्दिक पंड्या ने शनिवार को बताया कि कृणाल सहित उनका पारिवार कोविड-19 महामारी का सामना कर रहे देश के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 200 ऑक्सीजन कनसंट्रेटर्स दान करेंगा। 

Hardik Pandya- India TV Hindi
Hardik Pandya Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली| मुंबई इंडियन्स के हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने शनिवार को बताया कि कृणाल सहित उनका पारिवार कोविड-19 महामारी का सामना कर रहे देश के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 200 ऑक्सीजन कनसंट्रेटर्स दान करेंगा। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच से पहले हार्दिक ने कहा कि उनका परिवार जरूरतमंदों की मदद करने का तरीका ढूंढ रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी चिकित्सा कर्मचारियों, जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों और उन सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते है जो इस मुश्किल समय में मदद का हाथ बंटा रहे है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘कृणाल, मैं और मेरी माँ , मूल रूप से हमारा पूरा परिवार मदद करने की कोशिश कर रहा था। हमने भारत के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 200 ऑक्सीजन कंनसंट्रेटर्स दान करने का फैसला किया है। मुझे लगता है कि वहां चिकित्सा बुनियादी ढांचे को अधिक समर्थन की आवश्यकता है।’’

 
भारत में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के चार लाख से ज्यादा मामले दर्ज किये गये। हार्दिक ने कहा, ‘‘हम सभी समझते हैं कि यह मुश्किल समय है, हम अपनी कृतज्ञता, समर्थन दिखाना चाहते हैं और हर किसी को बताना चाहते हैं कि वे हमेशा हमारी प्रार्थना में हैं।’’ 

पंड्या बंधुओ से पहले सचिन तेंदुलकर, शिखर धवन और जयदेव उनादकट, ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस एवं ब्रेट ली और वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन ने भी कोविड-19 से जूझ रहे भारत के लिए मदद का हाथ बढ़या है। इसके आलवा राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों ने भी दान किया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल