1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'कॉफी विद करन' में अपने विवादित बयान के लिए हार्दिक पंड्या ने मांगी माफी, सोशल मीडिया पर लिखा इतना बड़ा पोस्ट

'कॉफी विद करन' में अपने विवादित बयान के लिए हार्दिक पंड्या ने मांगी माफी, सोशल मीडिया पर लिखा इतना बड़ा पोस्ट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 09, 2019 11:16 am IST,  Updated : Jan 09, 2019 11:16 am IST

पंड्या को शो में उनके महिलाओं पर दिए गए विवादित बयान के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया है। 

'कॉफी विद करन' में अपने...- India TV Hindi
'कॉफी विद करन' में अपने विवादित बयान के लिए हार्दिक पंड्या ने मांगी माफी Image Source : INSTAGRAM/HARDIKPANDYA93

'कॉफी विद करन' में डेब्यू करने वाले टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को शो में उनके महिलाओं पर दिए गए विवादित बयान के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया है। जिसके बाद पंड्या ने इस पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। 

हार्दिक पंड्या ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'कॉफी विद करन' में कही गई अपनी बातों से मैंने जिन्हें भी दुख पहुंचाया है, उनसे मैं माफी मांगना चाहता हूं। मैं शो के नेचर के साथ बह गया था। मेरा किसी की भी भावनाएं आहत करने का कोई इरादा नहीं था।

हार्दिक पांड्या के साथ इस एपिसोड में केएल राहुल भी नजर आए थे। शो के होस्ट करन जौहर ने जब पंड्या से उनकी निजी जिंदगी के बारे में सवाल किए तो इसपर बात करते हुए उन्होंने कहा कि, ''मैं जब क्लब जाता हूं तो लड़कियों के नाम भी नहीं पूछता हूं, मैं सिर्फ लड़कियों को मूव्स देखता हूं। जो टेक्स्ट मैसेज किसी एक लड़की को करता हूं, वही का वही दूसरी लड़कियों को भी भेज देता हूं।''

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल