1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रणजी में हार्दिक पांड्या ने किया धमाकेदार प्रदर्शन, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है नजर

रणजी में हार्दिक पांड्या ने किया धमाकेदार प्रदर्शन, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है नजर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 15, 2018 04:35 pm IST,  Updated : Dec 15, 2018 04:35 pm IST

हाल ही में उन्होंने काफी लंबे समय बाद क्रिकेट के मैदान पर रणजी मैच खेलकर वापसी की और इसी मैच की पहली पारी में पांड्या ने अपनी घातक गेंदबाजी से यह साफ कर दिया कि वह टीम में जल्द जगह बना लेंगे।

Hardik Pandya- India TV Hindi
Hardik Pandya Image Source : GETTY IMAGES

एशिया कप के दौरान चोटिल हुए भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की नजरें इन दिनों टीम में एक बार फिर वापसी करने पर है। चोट से उबरने के लिए हार्दिक पांड्या दिन रात मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने काफी लंबे समय बाद क्रिकेट के मैदान पर रणजी मैच खेलकर वापसी की और इसी मैच की पहली पारी में पांड्या ने अपनी घातक गेंदबाजी से यह साफ कर दिया कि वह टीम में जल्द जगह बना लेंगे।

हार्दिक ने मुंबई के खिलाफ बड़ोद्रा की टीम से खेलते हुए पहली पारी में 18.5 ओवर में 81 रन देखर पांच विकेट लिए। पांड्या की इस बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर बड़ोद्रा की टीम मुंबई को 465 रनों पर समेटने पर कामयाब रही।

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया टूर पर टी20 और टेस्ट टीम में पांड्या को जगह नहीं मिली थी इसी वजह से पांड्या ने रणजी मैच खेलने का फैसला किया। पांड्या के इस प्रदर्शन को देखकर यह उम्मीद लगाई जा रही है कि जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में सिलेक्टर्स हार्दिक पांड्या को जगह दे सकते हैं। 

हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के लिए बेहद अहम खिलाड़ी हैं और विराट कोहली कई बार उन्हें मिस करते नजर आए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में विराट कोहली ने अपने बयान में साफ-साफ कहा था कि हमें पांड्या की कमी महसूस हो रही है। कोच रवि शास्त्री भी कई बार पांड्या के ना होने पर दुख जता चुके हैं।

हार्दिक पांड्या भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं। इस ऑलराउंडर ने 42 वनडे मैचों में 29.13 की औसत और 114 के स्ट्राइक रेट से 670 रन बनाए हैं। जिनमें 4 अर्धशतक भी शामिल हैं। वहीं, इतने ही वनडे में उनके खाते में 40 विकेट दर्ज हैं। 11 टेस्ट मैचों में पांड्या ने 31.05 की औसत से 532 रन बनाए हैं। टेस्ट में हार्दिक ने 1 शतक और 4 अर्धशतक जड़े हैं। 11 टेस्ट मैचों में हार्दिक ने 17 विकेट झटके हैं। वहीं, 35 टी20 मैचों में हार्दिक के खाते में 29.13 की औसत और 153.10 के स्ट्राइक रेट से 271 रन दर्ज हैं। इस दौरान टी20 में उन्होंने 33 विकेट अपने नाम किए हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल