1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विरुष्का के रिसेप्शन में नहीं पहुंचे हार्दिक पंड्या, भाई की सगाई में कर रहे थे ''गोल-गोल रानी कित्ता-कित्ता पानी'' डांस

विरुष्का के रिसेप्शन में नहीं पहुंचे हार्दिक पंड्या, भाई की सगाई में कर रहे थे ''गोल-गोल रानी कित्ता-कित्ता पानी'' डांस

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 27, 2017 05:25 pm IST,  Updated : Dec 27, 2017 05:25 pm IST

मंगलवार को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी का रिसेप्शन मुंबई में दिया. लेकिन एक खिलाड़ी था जिसकी कमी मेहसूस की गई

hardik pandya- India TV Hindi
hardik pandya

मंगलवार को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी का रिसेप्शन मुंबई में दिया. रिसेप्शन पार्टी में सचिन तेंदुलकर से लेकर महानायक अमिताभ बच्चन ने शिरकत की. इस मौक़े पर टीम इंडिया के कुछ मौजूदा और कुछ पूर्व खिलाड़ी मौजूद थे लेकिन एक खिलाड़ी था जिसकी कमी मेहसूस की गई. हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के ऑलराउंडर स्टाइलिश हार्दिक पंड्या की जो समारोह में शामिल नहीं हुए.

इस बीच एक वीडियो आया है जो जिसमें हार्दिक पंड्या और उनके भाई क्रुणाल पंड्या पंजाबी गाने पर बेताहाशा डांस करते नज़र आ रहे हैं. ख़बरों के मुताबिक क्रुणाल पंड्या पंखुरी शर्मा से शादी कर रहे हैं. बताया जाता है कि ये वीडियो संगीत रस्म का है.

 

बता दें कि दोनों भाई आईपीएल में मुंबई इंडियन की ओर से खेलते हैं. दोनों के खेलने में भी समानता है। दोनों ही ऑलराउंडर हैं। हार्दिक साउथ अफ्रीका टूर की तैयारियों में जुटे हुए हैं। 2017 उनके लिए काफी लकी रहा। इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए कई रेकॉर्ड अपने नाम किए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल