1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पांड्या की और बढ़ी मुश्किलें, सस्पेंशन के बाद ब्रैंड भी पीछे खींचने लगे हैं हाथ

हार्दिक पांड्या की और बढ़ी मुश्किलें, सस्पेंशन के बाद ब्रैंड भी पीछे खींचने लगे हैं हाथ

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 12, 2019 11:07 am IST,  Updated : Jan 12, 2019 11:07 am IST

हार्दिक पांड्या द्वारा शो पर की गई विवादित टिप्पणियों के बाद उनकी मार्केट में इमेज गिरती जा रही है। इस वजह से सबसे पहले शेविंग रेजर जिलेट माक3 ने सबसे पहले अपना हाथ पीछे खींचा है। 

Hardik Pandya- India TV Hindi
Hardik Pandya Image Source : @HARDIKPANDYA7/TWITTER

कॉफी विद करण शो पर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल द्वारा की गई टिप्पणियों के बाद इन दोनों खिलाड़ियों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। पहले बीसीसीआई ने इन्हें सस्पेंड कर ऑस्ट्रेलिया टूर से वापस भारत बुला लिया है, वहीं अब हार्दिक पांड्या से उनके ब्रैंड भी अपना हाथ पीछे खींचने लगे हैं।

हार्दिक पांड्या द्वारा शो पर की गई विवादित टिप्पणियों के बाद उनकी मार्केट में इमेज गिरती जा रही है। इस वजह से सबसे पहले शेविंग रेजर जिलेट माक3 ने सबसे पहले अपना हाथ पीछे खींचा है। पांड्या की टिप्पणियों के बाद विवाद को बढ़ता देख इस कंपनी ने खुद को पांड्या से अलग कर लिया है।

उनके प्रवक्ता ने कहा, 'हार्दिक का हालिया कॉमेंट से कंपनी का कोई जुड़ाव नहीं है। वह हमारे मूल्यों को नहीं दर्शाता। अगले किसी आदेश तक हम खुद को हार्दिक से अलग करते हैं।' 

अगर ऐसे ही यह विवाद बढ़ता रहा तो बाकी बची कंपनियां भी इन दोनों से खुद को अलग करने में ज्यादा समय नहीं लगाएगी। 

इन दोनों खिलाड़ियों द्वारा की गई विवादित टिप्पणियों के बाद हर जगह इनकी आलोचना हो रही है। भारतीय टीम के स्पिनर हरभजन सिंह ने तो यहां तक कह दिया कि अगर वह इन दोनों खिलाड़ियों के साथ एक टीम बस में सफर कर रहे हैं और उसमें उनकी बेटी और पत्नी भी हैं तो वह उस टीम बस में सफर नहीं करेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल