1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पांड्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने को तैयार

हार्दिक पांड्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने को तैयार

 Reported By: IANS
 Published : Mar 07, 2020 02:56 pm IST,  Updated : Mar 07, 2020 02:56 pm IST

पांड्या भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 12 मार्च से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलने को तैयार हैं।

Hardik Pandya ready to play against South Africa - India TV Hindi
Hardik Pandya ready to play against South Africa  Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के साथ खेलने को तैयार हैं। पांड्या भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 12 मार्च से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलने को तैयार हैं। इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि डीवाई पाटील टी-20 टूर्नामेंट ने पांड्या के लिए सही ट्रेनिंग का काम किया है। पांड्या पीठ के निचले हिस्से में चोट की वजह से जूझ रहे थे और इसी के चलते उन्होंने लंदन में सर्जरी कराई थी।

सूत्र ने आईएएनएस से कहा, "वह फिट हैं और राष्ट्रीय टीम में लौटने को तैयार हैं। उन्होंने पहले राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अभ्यास रीहैब किया और अब टी-20 टूर्नामेंट में खेल कर उन्होंने बता दिया है कि वह पूरी तरह से वापसी को तैयार हैं।"

सर्जरी के बाद पांड्या ने दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनर रजनीकांत शिवागनम के मार्गदर्शन मे रीहैब किया था। वहीं टीम के फिजियो योगेश परमार भी पांड्या पर नजर रखे हुए थे।

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने हालांकि यह साफ कर दिया था कि सभी खिलाड़ियों को एनसीए में रीहैब करना होगा। इसके बाद भारतीय टीम के प्रबंधन ने भी पांड्या को एनसीए जाने की सलाह दी थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।