1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के साथ नजर आए टीम इंडिया के सुपरस्टार हार्दिक पंड्या

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के साथ नजर आए टीम इंडिया के सुपरस्टार हार्दिक पंड्या

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 21, 2018 06:57 pm IST,  Updated : Mar 21, 2018 06:57 pm IST

हार्दिक पंड्या फिलहाल आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं।

हार्दिक पंड्या- India TV Hindi
हार्दिक पंड्या

भारतीय टीम के सुपरस्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या को हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ देखा गया। पंड्या मुंबई में एक एड शूट के लिए गए थे जहां उनके साथ बॉलीवुड की एक्ट्रेस एली अवराम भी नजर आईं। एली ने इस दौरान पीले कलर का टॉप और ब्लू जीन्स पहन रखी थी। तो वहीं, पंड्या काली टी शर्ट में नजर आए। ये कोई पहला मौका नहीं है जब इन दोनों को एक साथ देखा गया है। इससे पहले भी कई मौकों पर पंड्या और एली को साथ देखा जा चुका है। दोनों की ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि पंड्या निदाहास ट्रॉफी में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे और उन्हें सीरीज से आराम दिया गया था। पंड्या की जगह विजय शंकर को टीम में शामिल किया गया था। पंड्या फिलहाल आईपीएल की तैयारियों में बिजी हैं। पंड्या मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं और हर बार की तरह इस बार भी वो टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक होंगे। पंड्या ऑलराउंडर के रूप में अपनी टीम को कई मैच जिता चुके हैं।

पंड्या ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 37 मैचों में 21.36 के औसत और 142.45 के स्ट्राइक रेट से 406 रन बनाए हैं। पंड्या का बेस्ट स्कोर 61* रन रहा है। वहीं, गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने इतने ही मैचों में 54.20 के औसत और 9.08 के एकॉनमी से 10 विकेट हासिल किए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल