1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल 2020 के लिए हार्दिक पांड्या ने शुरु की तैयारी, एनसीए में किया गेंदबाजी का अभ्यास

आईपीएल 2020 के लिए हार्दिक पांड्या ने शुरु की तैयारी, एनसीए में किया गेंदबाजी का अभ्यास

 Reported By: IANS
 Published : Feb 12, 2020 06:19 pm IST,  Updated : Feb 12, 2020 06:19 pm IST

 भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या जब से अक्टबूर में ग्रेट ब्रिटेन से सर्जरी कारकर लौटे हैं तब से सभी की नजरें उनकी वापसी पर हैं।

Hardik Pandya starts preparations for IPL 2020, bowling practice in NCA- India TV Hindi
Hardik Pandya starts preparations for IPL 2020, bowling practice in NCA Image Source : GETTY IMAGES
नई दिल्ली। भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या जब से अक्टबूर में ग्रेट ब्रिटेन से सर्जरी कारकर लौटे हैं तब से सभी की नजरें उनकी वापसी पर हैं। पांड्या को हालांकि पूरी तरह से फिट होने में थोड़ा समय लगा लेकिन अच्छी खबर यह है कि हाल ही में ग्रेट ब्रिटेन से चैकअप करा कर लौटे पांड्या ने बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में गेंदबाजी अभ्यास शुरू कर दिया है।
 
एनसीए में मौजूद एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि पांड्या ने गेंदबाजी अभ्यास शुरू कर दिया है और वह जल्द ही चयन के लिए उपलब्ध होंगे।
 
सूत्र ने आईएएनएस से कहा, "ग्रेट ब्रिटेन में कुछ रुटीन चैकअप कराने के बाद वह भारत लौट आए हैं और इस सप्ताह से उन्होंने गेंदबाजी अभ्यास शुरू कर दिया है। वह जल्द ही चयन के लिए उपलब्ध होंगे। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में वापसी कर सकते हैं, क्योंकि इस सीरीज के पहले मैच में अभी एक महीने का समय बाकी है।"
 
ग्रेट ब्रिटेन में उन्होंने जेम्स एलीबोन से अपनी पीठ का ईलाज कराया था। ग्रेट ब्रिटेन के हालिया दौरे के बारे में सूत्र ने बताया, "यह रुटीन चैकअप था और उससे ज्यादा कुछ नहीं।"
 
पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने पहले दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनर राजनीकांत शिवागनम के साथ अपनी चोट पर काम किया था, जबकि योगेश परमार ने पांड्या की पीठ की चोट पर करीबी नजर रखी थी। नितिन पटेल ने बुमराह के हर कदम पर नजर रखी थी।
 
बीसीसीआई अध्यक्ष ने हालांकि साफ कह दिया था कि सभी खिलाड़ी एनसीए में रीहैबिलिटेशन करेंगे।
 
टीम प्रबंधन ने भी पांड्या को एनसीए जा कर ट्रेनिंग करने को कहा था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल