1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 विश्व कप के लिये कुछ सोचा है, कोहली और शास्त्री से चर्चा करूंगा: सौरव गांगुली

टी20 विश्व कप के लिये कुछ सोचा है, कोहली और शास्त्री से चर्चा करूंगा: सौरव गांगुली

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 05, 2019 05:41 pm IST,  Updated : Dec 05, 2019 05:41 pm IST

टेस्ट रैंकिंग में भारत के शीर्ष पर पहुंचने के बारे में बात करते हुए गांगुली ने टीम की प्रशंसा की और कहा कि इसमें विदेशों में लगातार जीत दर्ज करने की काबिलियत है। 

Sourav Ganguly, Virat Kohli, Ravi Shastri, T20I World Cup, Team India- India TV Hindi
Have some thought for T20 World Cup, will discuss with Kohli and Shastri: Sourav Ganguly Image Source : GETTY IMAGES

कोलकाता। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने गुरूवार को कहा कि अगले साल टी20 विश्व कप के लिये जाने वाली भारतीय टीम के संबंध में उन्होंने ‘कुछ सोचा’ है जिसके बारे में वह जल्द ही कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री से चर्चा करेंगे। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में शुक्रवार से तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलेगी। गांगुली ने यहां शर्मिष्ठा गुपटू की किताब का विमोचन करने के बाद कहा,‘‘अगर हम टी20 क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा अच्छी तरह कर रहे हैं तो हमें पहले बल्लेबाजी करते हुए भी वही चीजें करनी होगी। मैंने कुछ सोचा है जिसे मैं विराट, रवि और प्रबंधन से साझा करूंगा। हमने कई ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि विश्व कप तक हम पूरी तरह से तैयार होंगे।’’

टी20 विश्व कप अगले साल अक्टूबर नवंबर में |स्ट्रेलिया में खेला जायेगा। टेस्ट रैंकिंग में भारत के शीर्ष पर पहुंचने के बारे में बात करते हुए गांगुली ने टीम की प्रशंसा की और कहा कि इसमें विदेशों में लगातार जीत दर्ज करने की काबिलियत है। 

पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘यही अंतिम लक्ष्य है। हमने पिछले साल आस्ट्रेलिया में अच्छा किया है। हमारे पास न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करने के लिये अच्छी टीम है। यही हमारा लक्ष्य है कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम बन जायें। ’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल