1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पहले वनडे में टीम इंडिया की हार तय! कोहली, रोहित, धोनी भी नहीं दिला पाएंगे जीत?

पहले वनडे में टीम इंडिया की हार तय! कोहली, रोहित, धोनी भी नहीं दिला पाएंगे जीत?

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Feb 01, 2018 08:47 pm IST,  Updated : Feb 01, 2018 08:47 pm IST

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 270 रनों का लक्ष्य रखा है।

भारतीय टीम- India TV Hindi
भारतीय टीम

पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भारत के सामने 270 रनों का लक्ष्य रखा है। भले ही सितारों से सजी भारतीय टीम के सामने ये लक्ष्य छोटा नजर आ रहा हो। लेकिन पहले वनडे में टीम इंडिया की हार लगभग तय नजर आ रही है। ऐसा हम नहीं कह रहे, ऐसा कह रहे हैं दक्षिण अफ्रीका में भारत के आंकड़े। अगर आंकड़े सही साबित हो गए तो भारत को ना तो विराट कोहली, जीत दिला पाएंगे, ना रोहित शर्मा और ना ही एम एस धोनी।

दक्षिण अफ्रीका में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ा लक्ष्य 221 का चेज किया है। मेजबान टीम के खिलाफ भारत कभी भी इससे ज्यादा का स्कोर चेज नहीं कर सका है। वहीं, किंग्समेड के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा ऑस्ट्रेलिया ने किया था, जो कि 268 रनों का था। साफ है कि इतने बड़े लक्ष्य का पीछा किसी भी टीम ने दक्षिण अफ्रीका में उनके खिलाफ नहीं किया है। 

यही नहीं, भारत ने दक्षिण अफ्रीका में 270 से ज्यादा का लक्ष्य सिर्फ एक बार 2003 में पाकिस्तान के खिलाफ (274) चेज किया था। इसके अलावा टीम इंडिया कभी भी दक्षिण अफ्रीका में 270 से ज्यादा का स्कोर चेज नहीं कर सकी है। भारत की दक्षिण अफ्रीका में चेज करते हुए सबसे बड़े लक्ष्य की जीत 274 पाकिस्तान के खिलाफ, 241 जिम्बाब्वे के खिलाफ, 226 केन्या के खिलाफ, 221 दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रही है। ऐसे में साफ है कि भारत के लिए पहला वनडे जीतना बेहद ही मुश्किल रहने वाला है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल