1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अगर ऐसा हुआ तो वॉटसन अगले 1 साल तक बनें रहेंगे चेन्नई सुपर किंग्स के साथ

अगर ऐसा हुआ तो वॉटसन अगले 1 साल तक बनें रहेंगे चेन्नई सुपर किंग्स के साथ

 Reported By: IANS
 Published : Apr 14, 2020 09:59 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 09:59 pm IST

पूरे देश में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है जिससे आईपीएल का अनिश्चितकाल तक स्थगित होना लगभग तय माना जा रहा है।

अगर ऐसा हुआ तो वॉटसन...- India TV Hindi
अगर ऐसा हुआ तो वॉटसन अगले 1 साल तक बनें रहेंगे चेन्नई सुपर किंग्स के साथ  Image Source : TWITTER/MSDFANSOFFICIAL

मेलबर्न| पूरे देश में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है जिससे आईपीएल का अनिश्चितकाल तक स्थगित होना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि कई खिलाड़ियों को उम्मीद है कि जल्द ही आपीएल का आयोजन होगा। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला क्रिकेटर शेन वाटसन ने उम्मीद जताई है कि कोरोनावायरस की स्थिति में सुधार होगी।

उन्होंने कहा कि कोरोना खत्म होने के बाद अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन होता है तो वह इस लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक साल और खेल सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को मंगलवार को तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया है। मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचने के लिए अभी तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है। मोदी के मुताबिक ये हमारी अग्नि परीक्षा है।

चेन्नई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वाटसन ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों कोरोनावायरस का असर कम होगा, जिसके चलते मैं कम से कम एक साल और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल सकता हूं।"

उन्होंने कहा, "सीएसके को केवल चेन्नई में प्यार नहीं मिलता। हम जहां कहीं जाते हैं हमें बहुत प्यार मिलता है और यही चीज मुझे इससे जोड़ती है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि वायरस खत्म होगा और मुझे चेन्नई के साथ दोबारा से जुड़ने का मौका मिलेगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल