1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जोस बटलर ने भारत को बताया टी-20 विश्व कप के खिताब का प्रबल दावेदार

जोस बटलर ने भारत को बताया टी-20 विश्व कप के खिताब का प्रबल दावेदार

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 10, 2021 02:39 pm IST,  Updated : Mar 10, 2021 02:39 pm IST

भारत और इंग्लैंड को शुक्रवार से पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है और बटलर ने कहा कि यह उनकी टीम के पास विश्व कप जैसे हालात से सामंजस्य बैठाने का शानदार मौका होगा।   

virat kohli,jos buttler,buttler india,india t20 world cup,world cup t20,ind vs eng,india vs england - India TV Hindi
Indian cricket team  Image Source : BCCI.TV

इंग्लैंड की लिमिटेड ओवरों की क्रिकेट टीम के उप कप्तान जोस बटलर का मानना है कि इस साल होने वाले टी20 विश्व कप में मेजबान भारत खिताब का प्रबल दावेदार होगा। साउथ अफ्रीका में 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीतने वाला भारत इस साल अक्टूबर और नवंबर में इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। 

बटलर ने मंगलवार को ब्रिटेन की मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘विश्व कप में आप संभवत: मेजबान देश की ओर देखते हो, विशेषकर जब वह भारत जितनी मजबूत टीम हो जो इस टूर्नामेंट में खिताब की प्रबल दावेदार होगी।’’ 

यह भी पढ़ें- सैम बिलिंग्स ने माना, टी20 विश्व कप की तैयारियों में मदद करेगा आईपीएल

उन्होंने कहा, ‘‘कई शानदार टीमें हैं, पिछले कुछ विश्व कप में मेजबान देशों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। बेशक भारत सभी प्रारूप में मजबूत है और टी20 भी इससे अलग नहीं है और विशेषकर स्वदेश में खेलने के कारण मैं भारत को प्रबल दावेदार मानता हूं।’’

भारत और इंग्लैंड को शुक्रवार से पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है और बटलर ने कहा कि यह उनकी टीम के पास विश्व कप जैसे हालात से सामंजस्य बैठाने का शानदार मौका होगा। 

यह भी पढ़ें- विक्रम राठौर ने किया इशारा, इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से तय हो जाएगा विश्व कप की टीम

उन्होंने कहा, ‘‘इस श्रृंखला में खेलना हमारे लिए अहम होगा और उम्मीद करते हैं कि हम इसे जीतेंगे और मनोबल हासिल करेंगे। एक समूह के रूप में एकजुट होंगे और विश्व कप से पहले स्पष्टता होगी। इसलिए विश्व कप के हालात में भारत के खिलाफ खेलना एक टीम के रूप में हमारे पास शानदार मौका है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल