1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोजर बिन्नी है मानना, खत्म हो गया है अब महेंद्र सिंह धोनी का समय

रोजर बिन्नी है मानना, खत्म हो गया है अब महेंद्र सिंह धोनी का समय

 Edited By: IANS
 Published : Aug 01, 2020 07:49 pm IST,  Updated : Aug 01, 2020 07:49 pm IST

धोनी पिछले साल विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे और लेकिन तब से वह मैदान पर नहीं उतरे हैं और आराम के नाम से टीम से बाहर चल रहे हैं।

Roger Binny, Piyush Chawla, ms dhoni, coronavirus, 2019 ICC World Cup- India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : GETTY IMAGES

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चयनकर्ता रोजर बिन्नी को लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकाल चुके हैं और यह उनके बीते दो सीजन के खेल में साफ दिखता है। धोनी पिछले साल विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे और लेकिन तब से वह मैदान पर नहीं उतरे हैं और आराम के नाम से टीम से बाहर चल रहे हैं।

बिन्नी ने स्पोटर्सकीड़ा से बात करते हुए कहा, "धोनी की थोड़ी फिटनेस बिगड़ी है। कई युवा खिलाड़ी आ रहे हैं। वह युवा खिलाड़ियों को ग्लव्स दे सकते हैं जो उनके लिए अच्छा है क्योंकि मुझे लगता है कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ निकाल चुके हैं।"

उन्होंने कहा, "उनको बीते कुछ सीजन में देखने के बाद, मैं कह सकता हूं कि वह अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट पार कर चुके हैं, जो उन्होंने खेली है और हमने देखा है कि वह क्या कर सकते थे।"

धोनी अब आईपीएल में खेलने को तैयार हैं। आईपीएल की शुरुआत मार्च में होनी थी लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसे टाल दिया गया था। अब आईपीएल यूएई में सितंबर से शुरू होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल