1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Champions Trophy: पूर्व प्रेमिका सोफ़िया हायात ने रोहित शर्मा को ट्विटर पर किया ब्लॉक

ICC Champions Trophy: पूर्व प्रेमिका सोफ़िया हायात ने रोहित शर्मा को ट्विटर पर किया ब्लॉक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 08, 2017 05:25 pm IST,  Updated : Jun 08, 2017 07:24 pm IST

ब्रिटिश-इंडियन मॉडल सोफ़िया हयात टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ रोहित शर्मा को सोशल मीडिया ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है। हयात ने इस बात की भी पुष्टि की कि अब दोनें में कोई संबंध नहीं हैं।

Sofia, Rohit- India TV Hindi
Sofia, Rohit

ब्रिटिश-इंडियन मॉडल सोफ़िया हयात टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ रोहित शर्मा को सोशल मीडिया ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है। हयात ने इस बात की भी पुष्टि की कि अब दोनें में कोई संबंध नहीं हैं।

हयात रोहित की पूर्व प्रेमिका हैं और दोनों के बीच कुछ समय तक अफ़ैयर चला था लेकिन 2012, में सोफ़िया ने घोषणा की थी कि दोनों में अनबन हो गई है। सोफ़िया ने ट्विटर पर लिखा कि उनका रोहित से इश्क़ ख़त्म हो गया है। “ओके, चलो अफ़वाहों को ख़त्म किया जाए। हां, मैंने रोहित शर्मा को डेट किया लेकिन अब ये ख़त्म हो गया। अब मैं उसे फिर डेट नहीं करुंगी। सब ख़त्म हो गया। इस बार मैं भले इंसान को तलाश रही हूं।”

twitter
twitter

सोफ़िया यहीं नहीं रुकी और 2014 में जब रोहित ने कोलकता में श्रीलंका के ख़िलाफ़ दोहरा शतक (264) लगाया तो हयात ने ट्विटर पर अपनी न्यूड तस्वीर डाली थी जबकि अपने ब्रेक अप के बारे में वह पहले ही बोल चुकी थीं।

इस बार सोफ़िया ने स्क्रीनशॉट पोस्ट करके लिखा- “तो मुझे आख़िरकार उसे ब्लॉक करना पड़ा..”

twitter
twitter

रोहित ने रितिका साजदेह से शादी की है और वह इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफ़ी खेल रहे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल