1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप 2019: इंग्लैंड के लिए आई अच्छी खबर, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले फिट हुए मार्क वुड

वर्ल्ड कप 2019: इंग्लैंड के लिए आई अच्छी खबर, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले फिट हुए मार्क वुड

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 27, 2019 04:46 pm IST,  Updated : May 27, 2019 04:46 pm IST

टीम के प्रवक्ता ने सोमवार को यहां उनके फिट होने की जानकारी दी। डरहम के बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज का पैर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गया था।

वर्ल्ड कप 2019: इंग्लैंड के लिए आई अच्छी खबर, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले फिट हुए मार्क वुड - India TV Hindi
वर्ल्ड कप 2019: इंग्लैंड के लिए आई अच्छी खबर, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले फिट हुए मार्क वुड  Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के अपने पहले आधिकारिक मैच से पहले मेजबान देश इंग्लैड के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड को विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच के लिए फिट घोषित कर दिया गया। 

टीम के प्रवक्ता ने सोमवार को यहां उनके फिट होने की जानकारी दी। डरहम के बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज का पैर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गया था। अस्पताल में जांच के बाद 29 साल के इस तेज गेंदबाज को ओवल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले विश्व कप के पहले मैच के लिए फिट घोषित कर दिया गया। 

वुड्स को हाल के दिनों में इंग्लैंड का सबसे तेज गेंदबाज माना जाता है और वह पहले भी चोट से परेशान होते रहे है। लंबे चलने वाले विश्व कप से पहले चोट से बचने के लिए उन्होंने सत्र की शुरूआत से अब तक महज 13.1 ओवर की गेंदबाजी की है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल