1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC वनडे रैंकिंग: कोहली चौथे, भारत दूसरे स्थान पर

ICC वनडे रैंकिंग: कोहली चौथे, भारत दूसरे स्थान पर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 28, 2015 07:40 am IST,  Updated : Aug 28, 2015 07:41 am IST

दुबई: आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली एक पायदान चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए, जबकि टीम इंडिया दूसरे स्थान पर जमी हुई है। रैंकिंग के शीर्ष दस में शामिल अन्य

ICC वनडे रैंकिंग: कोहली...- India TV Hindi
ICC वनडे रैंकिंग: कोहली चौथे, भारत दूसरे स्थान पर

दुबई: आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली एक पायदान चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए, जबकि टीम इंडिया दूसरे स्थान पर जमी हुई है।

रैंकिंग के शीर्ष दस में शामिल अन्य भारतीय खिलाड़ी शिखर धवन और वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। धवन सातवें और धोनी नौवे स्थान पर हैं।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स सबसे ऊपर हैं, वहीं गेंदबाजों की रैंकिंग में आर अश्विन शीर्ष दस में अकेले भारतीय हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क शीर्ष पर हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर दूसरे स्थान पर हैं।

टीम रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, जिसने हाल ही में न्यूजीलैंड को 2-1 से हराया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल