1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम के पास इंग्लैंड के करीब पहुंचने का मौका

आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम के पास इंग्लैंड के करीब पहुंचने का मौका

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 09, 2019 03:24 pm IST,  Updated : Jan 09, 2019 03:28 pm IST

भारतीय टीम के पास आईसीसी वनडे रैंकिंग में इंग्लैंड की टीम को चुनौती देने का मौका है। अगर भारत लगातार 8 वनडे मैच जीत लेता है तो वो इंग्लैंड के करीब पहुंच जाएगा।

Team India- India TV Hindi
Team India

विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप पर कायम हैं लेकिन भारत अगर अपने अगले आठ वनडे मुकाबले जीत लेता है तो वो टीम रैंकिंग में पहले स्थान पर चल रहे इंग्लैंड से महज एक अंक पीछे रह जाएगा। भारत को ऑस्ट्रेलिया से तीन और न्यूजीलैंड से पांच वनडे खेलने हैं जिससे वो 125 अंक तक पहुंच जाएगा और इंग्लैंड से केवल एक अंक पीछे रहेगा, लेकिन ऐसा तभी होगा जब वो अपने सभी आठ मैचों में जीत हासिल कर लेगा।

इंग्लैंड की टीम प्वॉइंट्स टेबल में 126 अंकों के साथ टॉप पर चल रही है जबकि इस समय भारतीय टीम 121 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। बल्लेबाजी सूची में कोहली (एक) और रोहित शर्मा (दो) ने अपना स्थान कायम रखा है जबकि बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान (दूसरे) और टीम के अपने साथी कुलदीप यादव (तीसरे) से काफी आगे हैं।

अन्य भारतीयों में बल्लेबाज शिखर धवन 9वें स्थान पर हैं जबकि लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इंग्लैंड के आदिल राशिद के साथ संयुक्त छठे स्थान पर हैं। वनडे टीम रैंकिंग में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को शिकस्त देकर अपना तीसरा स्थान कायम रखा है। उन्होंने एक अंक हासिल किया जिससे उनके 113 अंक हो गए हैं जबकि श्रीलंका आठवें स्थान पर बना हुआ है लेकिन वो एक अंक गंवा चुका है जिससे उसके 78 अंक हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल