1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना महामारी के चलते ICC ने एक और क्रिकेट टूर्नामेंट को किया स्थगित

कोरोना महामारी के चलते ICC ने एक और क्रिकेट टूर्नामेंट को किया स्थगित

 Reported By: IANS
 Published : Aug 26, 2020 08:45 am IST,  Updated : Aug 26, 2020 08:45 am IST

आईसीसी ने कोरोना वायरस महामारी के कारण आईसीसी पुरुषों के क्रिकेट विश्व कप चैलेंज लीग ए के दूसरे टूर्नामेंट को स्थगित करने की घोषणा की। 

Cricket- India TV Hindi
Cricket Image Source : GETTY IMAGES

दुबई| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कोरोना वायरस महामारी के कारण आईसीसी पुरुषों के क्रिकेट विश्व कप चैलेंज लीग ए के दूसरे टूर्नामेंट को स्थगित करने की घोषणा की। आईसीसी ने एक बयान में कहा कि तीन चैलेंज लीग ए टूर्नामेंटों में से दूसरे टूर्नामेंट का आयोजन पहले मार्च में होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे मलेशिया में 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित करने का फैसला किया गया था।

सभी आईसीसी टूर्नामेंटों में व्यापक आकस्मिक नियोजन प्रक्रिया के रूप में और सदस्यों और संबंधित सरकार और सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ परामर्श के बाद कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़ें - ENG vs PAK 3rd Test : टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बनें जेम्स एंडरसन

कनाडा, डेनमार्क, मलेशिया, कतर, सिंगापुर और वेनुआतु को चैलेंज लीग ए तालिका में अंक और स्थान हासिल करने के लिए 15 लिस्ट ए मैच खेलने थे। कनाडा वर्तमान में आठ अंकों के साथ रन रेट के हिसाब से सिंगापुर से आगे है।

ये भी पढ़ें - बल्ला बनाने वाले बीमार अशरफ की मदद के लिए आगे आये सचिन तेंदुलकर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल