1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Ranking: कोहली टॉप 10 से बाहर, अश्विन 8वें स्थान पर

ICC Ranking: कोहली टॉप 10 से बाहर, अश्विन 8वें स्थान पर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 25, 2015 03:03 pm IST,  Updated : Aug 25, 2015 03:05 pm IST

दुबई: भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष दस से बाहर हो गए हैं लेकिन श्रीलंका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले आर अश्विन गेंदबाजी रैंकिंग

ICC Ranking: कोहली टॉप 10 से...- India TV Hindi
ICC Ranking: कोहली टॉप 10 से बाहर, अश्विन 8वें स्थान पर

दुबई: भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष दस से बाहर हो गए हैं लेकिन श्रीलंका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले आर अश्विन गेंदबाजी रैंकिंग में आठवें और हरफनमौलाओं की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं ।

श्रीलंका के कुमार संगकारा रैंकिंग में सातवें स्थान से क्रिकेट से विदा हुए । वहीं आस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क अपने आखिरी टेस्ट के बाद रैंकिंग में 25वें स्थान पर रहे ।

संगकारा दिसंबर 2007 में टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंचे थे । वह 97 टेस्ट और 812 दिन तक नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज रहे । आखिरी बार वह दिसंबर 2014 में शीर्ष पर पहुंचे थे और बाद में एबी डिविलियर्स ने उनकी जगह ली । क्लार्क अगस्त 2009 में रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे और आखिरी बार फरवरी 2013 में चोटी पर रहे । वह कुल 11 टेस्ट और 70 दिन तक टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग के सरताज रहे ।

भारत के अजिंक्य रहाणे दो पायदान चढकर 20वें स्थान पर पहुंच गए जबकि श्रीलंका के दिमुथ करूणारत्ने भी दो पायदान चढकर 34वें स्थान पर पहुंचे । इंग्लैंड के मोईन अली दो पायदान चढकर 48वें स्थान पर पहुंचे । लोकेश राहुल 30 पायदान की छलांग लगाकर 87वें स्थान पर पहुंचे जबकि विकेटकीपर रिधिमान साहा 15 पायदान चढकर 100वें स्थान पर पहुंच गए।

आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में आस्ट्रेलिया के मिशेल जानसन दो पायदान चढकर छठे स्थान पर हैं जबकि कोलंबो टेस्ट में सात विकेट लेने वाले अश्विन आठवें स्थान पर हैं ।

भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा 42 पायदान चढकर कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 39वीं रैंकिंग पर हैं ।

अश्विन हरफनमौलाओं की सूची में दूसरे स्थान पर हैं । शीर्ष पर काबिज बांग्लादेश के शाकिब अल हसन से वह 43 अंक ही पीछे हैं ।
बल्लेबाजों में आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ शीर्ष पर हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका के डिविलियर्स दूसरे और इंग्लैंड के जो रूट तीसरे स्थान पर हैं ।

शुक्र्रवार से शुरू हो रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में भारत अगर 2 . 1 से जीत जाता है तो न्यूजीलैंड को पछाड़कर रैंकिंग में पांचवें स्थान पर आ जायेगा । श्रीलंका जीतने पर भारत की जगह छठे स्थान पर आ जायेगा । ड्रा की स्थिति में भारत छठे स्थान पर ही रहेगा ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल