1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी जल्द ही करेगा नए चेयरमैन का ऐलान, सामने आई उम्मीदवारों के नामांकन की अंतिम तारीख

आईसीसी जल्द ही करेगा नए चेयरमैन का ऐलान, सामने आई उम्मीदवारों के नामांकन की अंतिम तारीख

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 12, 2020 05:13 pm IST,  Updated : Oct 12, 2020 05:13 pm IST

क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने हालांकि कई उम्मीदवारों की मौजूदगी में मतदान प्रक्रिया को लेकर रुख साफ नहीं किया।

ICC - India TV Hindi
ICC Building Image Source : ICC

दुबई| अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) शशांक मनोहर की जगह चेयरमैन पद के संभावित नाम भेजने के लिए अपने निदेशक मंडल (बोर्ड आफ डायरेक्टर्स) को सोमवार को 18 अक्टूबर तक का समय दिया। इससे के साथ नामांकन प्रक्रिया को लेकर चला आ रहा गतिरोध खत्म हो गया। इस प्रक्रिया की निगरानी आईसीसी की आडिट समिति का स्वतंत्र चेयरमैन करेगा।

क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने हालांकि कई उम्मीदवारों की मौजूदगी में मतदान प्रक्रिया को लेकर रुख साफ नहीं किया। यही कारण है कि आईसीसी ने कहा है कि अगला चेयरमैन दिसंबर से ही पद संभाल पाएगा। आईसीसी ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘प्रकिया शुरू हो चुकी है जिसकी निगरानी आईसीसी आडिट समिति का स्वतंत्र चेयरमैन करेगा और पहला चरण संभावित उम्मीदवारों का नामांकन है जो मौजूदा बोर्ड आफ डायरेक्टर्स को 18 अक्टूबर 2020 तक करना है।’’

ये भी पढ़ें - टी-20 क्रिकेट में दस हजार रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने शोएब मलिक

आईसीसी ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद बोर्ड आज पुष्टि करता है कि उसके अगले चेयरमैन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसके दिसंबर की शुरुआत में संपन्न होने की उम्मीद है।’’ नामांकन की पक्रिया हालांकि पहले ही तरह रहेगी जिसमें बोर्ड आफ डायरेक्टर एक उम्मीदवार को नामांकित करता है और दूसरा निदेशक उसका अनुमोदन करता है।

ये भी पढ़ें - French Open 2020 : नोवाक जोकोविच को मात देकर राफेल नडाल ने जीता 20वां ग्रैंड स्लैम

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘जैसा की आईसीसी संविधान में कहा गया है, पात्र होने के लिए, संभावित उम्मीदवार मौजूदा या पूर्व आईसीसी निदेशक होना चाहिए।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल