1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पुजारा, रहाणे अगर 100 रन और जोड़ते हैं तो वे 'सोना' होंगे: राहुल

पुजारा, रहाणे अगर 100 रन और जोड़ते हैं तो वे 'सोना' होंगे: राहुल

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 07, 2017 08:18 am IST,  Updated : Mar 07, 2017 08:18 am IST

बेंगलुरू: भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने सोमवार को कहा कि अगर चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन 100 रन और जोड़ते हैं तो वह मेजबानों के

Pujara, Rahane- India TV Hindi
Pujara, Rahane

बेंगलुरू: भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने सोमवार को कहा कि अगर चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन 100 रन और जोड़ते हैं तो वह मेजबानों के लिए सोने के समान होंगे। पुजारा और रहाणे ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन पांचवें विकेट के लिए अभी तक 93 रन जोड़ लिए हैं। 

पुजार 79 रन और रहाणे 40 रन पर नाबाद लौटे। पहली पारी में 10 रन से शतक से चूके राहुल ने दूसरी पारी में भी 51 रनों की शानदार पारी खेली। 

राहुल के बाद रहाणे और पुजारा ने जिम्मा संभाला और दिन का खेल खत्म होने तक भारत को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। भारत के पास तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 126 रनों की बढ़त हो चुकी है। 

दिन का खेल खत्म होने के बाद राहुल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम इसी बात को ध्यान में रखकर मैदान पर उतरे थे कि हमें स्ट्राइक बदलते रहना है। विपक्षी टीम पर दवाब बनाने का यही एक तरीका था क्योंकि फील्डर बाउंड्री पर जा चुके थे। उम्मीद है कि रहाणे और पुजारा इस फॉर्म को जारी रखेंगे तथा 100 और रनों का इजाफा करेंगे। ऐसा होता है तो यह हमारे लिए सोने के समान होगा।"

उन्होंने कहा, "अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में न बदलना निराशजनक होता है, खासकर तब जब टीम को मेरी सबसे ज्यादा जरूरत थी। मेरी कोशिश धीरे-धीरे पारी को बढ़ाने की थी।"

राहुल ने कहा कि दूसरी पारी में विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान हो गया है लेकिन साथ ही कहा कि बल्लेबाजों को सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि चौथे और पांचवें दिन गेंद नीची रहेगी। 

उन्होंने कहा, "ज्यादा सुधार नहीं करने पड़े। पहली पारी की अपेक्षा विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान हो गया है। जब विकेट में नमी थी तब यह ज्यादा बाउंस ले रही थी। मैंने यहां बहुत क्रिकेट खेली है। यह मेरा घरेलू मैदान है। मैं जानता हूं कि यहां तीसरा दिन बल्लेबाजी के लिए सबसे अच्छा है।"

उन्होंने कहा, "चौथे दिन कुछ गेंदें नीची रहेंगी और कुछ गेंदें उछाल लेंगी। हम इस समय खुश हैं कि हमें अच्छी शुरुआत और अच्छी साझेदारी मिली।"

भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगर का मानना है कि मेजबानों को अगले दो सत्र में अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।

उन्होंने कहा, "मैच संतुलन में है। अगले दो सत्र में हमें अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। आखिरी दो दिन हमने अच्छी वापसी की।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।