1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NZ v IND: कीवी कप्तान विलियमसन ने बताई हार की बड़ी वजह, कहा- अगले मैच में सुधार की जरूरत

NZ v IND: कीवी कप्तान विलियमसन ने बताई हार की बड़ी वजह, कहा- अगले मैच में सुधार की जरूरत

 Reported By: IANS
 Published : Jan 24, 2020 05:53 pm IST,  Updated : Jan 24, 2020 05:53 pm IST

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने शुक्रवार को कहा है कि भारतीय टीम ने ईडन पार्क मैदान पर खेले गए मैच में उनकी टीम को लगातार दबाव में रखा जिसके कारण किवी टीम को छह विकेट से हार मिली। 

NZ v IND: कीवी कप्तान...- India TV Hindi
NZ v IND: कीवी कप्तान विलियमसन ने बताई हार की बड़ी वजह, कहा- अगले मैच में सुधार की जरूरत Image Source : GETTY IMAGES

ऑकलैंड| न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने शुक्रवार को कहा है कि भारतीय टीम ने ईडन पार्क मैदान पर खेले गए मैच में उनकी टीम को लगातार दबाव में रखा जिसके कारण किवी टीम को छह विकेट से हार मिली। विलियम्सन ने कहा कि अगले मैच में मेजबान टीम को तीनों विभागों में सुधार करने की जरूरत है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 204 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन भारतीय टीम ने 19 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली।

मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में विलियम्सन ने कहा, "कई सकारात्मक चीजें हैं। यहां बचाव करना मुश्किल था और ओस भी थी। हम जानत थे कि हमें 200 से ज्यादा का स्कोर करना होगा। भारत ने जिस तरह का खेल खेला इसका श्रेय उसे जाता है।"

कीवी कप्तान ने कहा है कि उनके गेंदबाजों को विकेट लेने की योग्यता पर काम करना होगा। उन्होंने कहा, "धीमी गेंदें करना काम कर रहा था लेकिन ऐसा करना मुश्किल लग रहा था कि क्योंकि भारत ने हमें लगातार दबाव में रखा।"

उन्होंने कहा, "लेकिन हमें विकेट लेने के तरीके निकालने होंगे। यह जरूरी है कि हम अगले मैच में खेल के तीनों विभागों में सुधार करें।" दोनों टीमों के बीच अब दूसरा मैच रविवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल