1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG, 1st Test : भारतीय सरजमीं पर बुमराह ने हासिल किया पहला विकेट, Video वायरल

IND v ENG, 1st Test : भारतीय सरजमीं पर बुमराह ने हासिल किया पहला विकेट, Video वायरल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 05, 2021 11:39 am IST,  Updated : Feb 05, 2021 12:41 pm IST

चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के बल्लेबाज डेनियल लॉरेंस को 64 रन के टीम स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

IND v ENG, 1st Test : भारतीय सरजमीं...- India TV Hindi
IND v ENG, 1st Test : भारतीय सरजमीं पर बुमराह ने हासिल किया पहला विकेट, Video वायरल  Image Source : TWITTER

चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के बल्लेबाज डेनियल लॉरेंस को 64 रन के टीम स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। लॉरेंस 26वें ओवर में एलबीडब्लू आउट होकर बिना खाता पवेलियन लौट गए। इस तरह बुमराह घरेलू सरजमीं पर अपना पहला टेस्ट विकेट हासिल करने में सफल रहे। 

IND vs ENG : भारत को लगा बड़ा झटका, पहले टेस्ट मैच से बाहर हुआ ये गेंदबाज

वैसे तो बुमराह के करियर का ये 18वां टेस्ट मैच है लेकिन भारत में बुमराह अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे है। इसी के साथ बुमराह ने विदेशों में सबसे अधिक टेस्ट खेलने के बाद घर में टेस्ट खेलने का दिलचस्प रिकार्ड अपने नाम कर लिया है।

इससे पहले यह रिकार्ड पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ के नाम था, जिन्होंने अपने डेब्यू के बाद से 12 टेस्ट विदेश में खेले और फिर जाकर उन्हें भारतीय सरजमीं पर खेलने का मौका मिला।

IND vs ENG : चेन्नई के मैदान में उतरते ही ऐसा करने वाले एकलौते भारतीय गेंदबाज बने बुमराह

गौरतलब है कि बुमराह ने 5 जनवरी 2018 को न्यूलैंड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। बुमराह अभी तक 17 टेस्ट मैचों में 21.59 के औसत से कुल 79 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान एक पारी में 27 रन देकर 6 विकेट उनका सर्वश्रेष्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल