1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG : 5वें T20I में विराट ने अपने इस फैसले से सबको चौंकाया, करेंगे पारी की शुरुआत

IND v ENG : 5वें T20I में विराट ने अपने इस फैसले से सबको चौंकाया, करेंगे पारी की शुरुआत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 20, 2021 06:47 pm IST,  Updated : Mar 20, 2021 06:53 pm IST

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने भारत के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे 5वें T20I मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

IND v ENG :  5वें T20I में विराट...- India TV Hindi
IND v ENG :  5वें T20I में विराट ने अपने इस फैसले से सबको चौंकाया, करेंगे पारी की शुरुआत Image Source : GETTY

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने भारत के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे 5वें T20I मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ये 5 मैचों की T20I सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला है क्योंकि सीरीज में फिलहाल दोनों टीमें बराबरी पर चल रही है।

इस मुकाबले के लिए भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल की जगह टी नटराजन को जगह दी है। ऐसे में कप्तान विराट कोहली साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग में उतरेंगे। ये 8वीं बार होगा जब कोहली बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरेंगे। इससे पहले भारतीय कप्तान T20I क्रिकेट में 7 बार बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतर चुके हैं और 28.28 के औसत व 146.66 के स्ट्राईक रेट से 198 रन बना चुके हैं।

गौरतलब है कि विराट कोहली आईपीएल में 18 बार सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा चुके हैं। इस दौरान कोहली के बल्ले से 37.2 की औसत और 142.3 के स्ट्राईक रेट से 595 रन निकले जिसमें 3 शतक भी शामिल हैें।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल