1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus, 2nd Test : शतकीय पारी के साथ ही अजिंक्य रहाणे के नाम दर्ज हुआ यह बड़ा रिकॉर्ड

Ind vs Aus, 2nd Test : शतकीय पारी के साथ ही अजिंक्य रहाणे के नाम दर्ज हुआ यह बड़ा रिकॉर्ड

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 27, 2020 12:50 pm IST,  Updated : Dec 27, 2020 12:50 pm IST

रहाणे वीनू माकंड के बाद भारत के दूसरे ऐसे कप्तान बने जिन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर शतक जड़ा है। 

Ind vs Aus, 2nd Test,  Ajinkya Rahane, Sports, cricket, Ind vs Aus - India TV Hindi
Ajinkya Rahane Image Source : AP

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी मेलबर्न टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शानदार शतकीय पारी खेली। रहाणे ने 198 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक जड़ा। इस पारी के दौरान उन्होंने कुल 12 चौके लगाए। इसके साथ ही रहाणे ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

रहाणे वीनू माकंड के बाद भारत के दूसरे ऐसे कप्तान बने जिन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर शतक जड़ा है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अलग-अलग मैदानों पर शतक जड़ने के मामले में रहाणे भारत के 12वें कप्तान भी बने। टेस्ट क्रिकेट में रहाणे का यह कुल 12वां शतक भी था। 

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus : न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में लड़खड़ाया पाकिस्तान, हुई खराब शुरुआत

राहणे से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कप्तान के तौर पर आखिरी बार विराट कोहली ने साल 2018/19 में पर्थ में शतकीय पारी खेली थी।

आपको बता दें कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम खेल के पहले दिन 195 रन बनाकर ढ़ेर हो गई थी।

इस स्कोर के जवाब में भारतीय टीम ने रहाणे के शतक से 5 विकेट के नुकसान पर 277 रन बना लिए हैं। वहीं इस आधार पर टीम ने 82 रनों बढ़त बना ली है। साल 1985/86 के बाद यह पहला मौका है जब भारत ने लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में बढ़त बनाने में सफल रहा है।

यह भी पढ़ें- विकेट के पीछे इस मामले में सबसे आगे निकले टिम पेन, कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

वहीं रहाणे के साथ ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा क्रिज पर उनका बेहतरीन साथ दे रहे हैं। जडेजा इस समय 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की बात करें तो उन्हें टीम के फील्डरों से साथ नहीं मिला। गेंदबाजों ने टीम के लिए कई मौके बनाए लेकिन फील्डिरों के द्वारा कैच नहीं पकड़ा गया जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल