1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus : गंभीर ने माना, भारत को नहीं भूलना चाहिए कि वो एडिलेड में थे हावी

Ind vs Aus : गंभीर ने माना, भारत को नहीं भूलना चाहिए कि वो एडिलेड में थे हावी

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 24, 2020 02:20 pm IST,  Updated : Dec 24, 2020 02:20 pm IST

गौतम गंभीर ने कहा है कि एडीलेड में शर्मनाक हार से भारतीय टीम दुखी होगी लेकिन उसे यह नहीं भूलना चाहिये कि पहले टेस्ट के पहले दो सत्र में उसका दबदबा था। 

Gautam Gambhir - India TV Hindi
Gautam Gambhir  Image Source : PTI

नई दिल्ली| भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि एडीलेड में शर्मनाक हार से भारतीय टीम दुखी होगी लेकिन उसे यह नहीं भूलना चाहिये कि पहले टेस्ट के पहले दो सत्र में उसका दबदबा था। भारत ने एडीलेड टेस्ट में पहली पारी में 53 रन की बढत बनाई थी लेकिन आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में उसे उसके न्यूनतम टेस्ट स्कोर 36 रन पर आउट करके आठ विकेट से जीत दर्ज की। 

गंभीर ने स्टार स्पोटर्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ पर कहा ,‘‘ भारतीय टीम को याद रखना चाहिये कि पहले दो दिन उसका दबदबा था। पहले दो दिन मैच पर उसकी पकड़ थी।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ एक सत्र को लेकर वे दुखी होंगे लेकिन उन्हें याद रखना होगा कि अभी तीन टेस्ट मैच खेले जाने हैं और उनके पास उनका सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और कप्तान विराट कोहली नहीं है।’’ 

ये भी पढ़ें - IND vs AUS : सिडनी ने अंतिम दो टेस्ट की मेजबानी की पेशकश की

उन्होंने कहा ,‘‘ अजिंक्य रहाणे पर काफी दारोमदार रहेगा। मोहम्मद शमी भी टीम में नहीं है और देखना होगा कि टीम संयोजन कैसा रहता है।’’ 

इससे पहले गंभीर ने कहा था कि भारत को पांच गेंदबाजों को लेकर उतरना चाहिये और रहाणे को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिये। उन्होंने अंतिम एकादश में केएल राहुल, ऋषभ पंत और शुभमन गिल को शामिल करने की भी पैरवी की थी। 

ये भी पढ़े -  साल 2020 में नम रहीं खेल प्रेमियों की आंखे, इन खिलाड़ियों का हुआ निधन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल