1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'अगर टीम इंडिया ब्रिसबेन नहीं आना चाहती तो मत आए', भारत की मांग पर शैडो ऑस्ट्रेलियन मंत्री का पलटवार

'अगर टीम इंडिया ब्रिसबेन नहीं आना चाहती तो मत आए', भारत की मांग पर शैडो ऑस्ट्रेलियन मंत्री का पलटवार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 03, 2021 11:55 am IST,  Updated : Jan 03, 2021 12:56 pm IST

क्वींसलैंड राज्य की शैडो ऑस्ट्रेलियन स्वास्थ्य मंत्री ने टीम इंडिया की मांग को ठुकरा दिया है और कहा है कि अगर वो नहीं आना चाहते तो मत आए लेकिन नियम नहीं बदलेंगे।

Team India- India TV Hindi
Team India Image Source : GETTY

टीम इंडिया इन दिनों अपने लम्बे ऑस्ट्रेलियाई दौरे है। जहां वो 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। ऐसे में सीरीज के दो टेस्ट मैचों के बाद तीसरा टेस्ट सिडनी तो चौथा टेस्ट मैच ब्रिसबेन में खेला जाना है। जिसके बाद सुबह - सुबह रिपोर्ट आ रही थी कि चौथा टेस्ट मैच खेलने टीम इंडिया ब्रिसबेन नहीं जाना चाहती है। जिसके पीछे का कारण वहाँ जाकर दोबारा क्‍वारंटीन होना बताया था। टीम इंडिया का कहना था कि इस पर क्वींसलैंड राज्य की सरकार उन्हें थोड़ा रियायत दे। जिस पर क्वींसलैंड राज्य की शैडो ऑस्ट्रेलियन स्वास्थ्य मंत्री ने टीम इंडिया की मांग को ठुकरा दिया है और कहा है कि अगर वो नहीं आना चाहते तो मत आए लेकिन नियम नहीं बदलेंगे।

गौरतलब है कि न्यू साउथ वेल्स में कोरोना के नए मामले सामने आने पर क्वींसलैंड राज्य ने उससे लगी सीमाओं को बंद कर रखा है। ऐसे में अगर टीम इंडिया ब्रिसबेन जाती है तो उसे फिर से बायो बबल में जाना पड़ेगा। उनकी यात्रा होटल से स्‍टेडियम तक ही सीमित हो जाएगी। इसी वजह से वह सिडनी में ही रहना चाहते हैं।

इस बात की जानकारी टीम इंडिया के एक सूत्र ने क्रिकबज से पर देते हुए कहा, "अगर आप देखो तो हम सिडनी में लैंड करने से पहले दुबई में 14 दिनों तक क्वारंटीन थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया आते ही फिर से हमें 14 दिनों की जरूरी क्वारंटाइन अवधि पूरी करनी पड़ी। इसका ये मतलब है कि हम लगभग एक महीने तक हार्ड बबल में रहे और अब हम नहीं चाहते कि इस टूर के अंत में फिर से हमें क्वारंटाइन होना पड़े। ये खिलाड़ियों और हम सबके लिए काफी थकान भरा रहेगा।"

वहीं ऑस्ट्रेलियन टीम को इस बात की जानकारी दे दी गयी थी कि ब्रिसबेन में उनके खिलाड़ी स्टेडियम में प्रैक्टिस करने के बाद बाहर नहीं निकलेंगे और होटल के रूम में ही रहेंगे जबकि टीम इंडिया के पास इस तरह की कोई भी जानकारी नहीं आई थी। 

ऐसे में अब भारत के दोबारा क्‍वारंटीन की मांग को ठुकराते हुए क्वींसलैंड राज्य की शैडो ऑस्ट्रेलियन स्वास्थ्य मंत्री रोस बेट्स ने कहा, "अगर भारतीय खिलाड़ी नियम के साथ नहीं खेलना चाहते हैं तो मत खेलें और यहाँ ना आए।"

ये भी पढ़े - आईपीएल के 14वें सीजन से बाहर हुए डेल स्टेन, संन्यास पर लिया बड़ा फैसला

वहीं आगे क्वींसलैंड राज्य के शैडो खेल मंत्री टिम मैंडर ने कहा, "अगर टीम इंडिया यहाँ नहीं आना चाहती तो उन्हें किसी भी तरह से आने की जरूरत नहीं है। एक तरह का नियम सब पर लागू है।"

बता दें कि चार टेस्ट मैचों कि सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया तो दूसरे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भारत ने जीत हासिल की थी। इसके बाद 7 जनवरी से तीसरा टेस्ट मैच सिडनी तो चौथा टेस्ट मैच 15 जनवरी से ब्रिसबेन में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें - 'डीआरएस से अंपायर्स कॉल को हटा देना चाहिए', पूर्व अंपायर ने इस वजह से कही ये बात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल