Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus : नाथन लियोन ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को टीम इंडिया से किया सर्तक, जताया दमदार वापसी की उम्मीद

Ind vs Aus : नाथन लियोन ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को टीम इंडिया से किया सर्तक, जताया दमदार वापसी की उम्मीद

Edited by: India TV Sports Desk Published : Dec 23, 2020 10:46 am IST, Updated : Dec 23, 2020 10:46 am IST

ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन का मानना है कि पहले मुकाबले में मिली करारी हार के बावजूद टीम इंडिया के पास इतनी क्षमता है कि वह दमदार वापसी कर सीरीज में बराबरी कर सकती है।

Nathon Lyon, Australia, India, Test cricket- India TV Hindi
Image Source : AP Nathon Lyon

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर नाथन लियोन का मानना है कि दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम धमाकेदार वापसी कर सकती है। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले लियोन ने कहा कि पहले मुकाबले में मिली करारी हार के बावजूद टीम इंडिया के पास इतनी क्षमता है कि वह दमदार वापसी कर सीरीज में बराबरी कर सकती है और उन्हें ऐसा करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

आपको बता दें कि भारतीय टीम पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 36 रन ही बना पाई थी, जिसके कारण उसे 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS : भारत को लगा एक और बड़ा झटका, इस दिन चोटिल मोहम्मद शमी लौट सकते हैं भारत

लियोन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''मुझे नहीं लगता है कि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी होगी। भारतीय टीम में कई सारे वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर हैं। पहले मैच में उनका दिन सही नहीं रहा था। वह बिना किसी डर के दूसरे मैच में मैदान पर उतरेंगे। वहीं हम यह सोच कर गेंदबाजी नहीं कर सकते हैं कि उन्हें एक बार फिर से 50 रन के भीतर समेट दें।''

हालांकि पहले टेस्ट मैच में लियोन कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे लेकिन टीम के तेज गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया था। मिचेल स्टार्क ने पहली पारी में चार विकेट लिए थे जबकि पैट कमिंस को तीन विकेट मिला था। वहीं दूसरी पारी में जोश हेजलवुड ने अपना कमाल दिखाया और पांच विकेट चटकाए थे। इसके अलावा कमिंस ने दूसरी में भी चार विकेट अपने किए थे।

वहीं टीम के गेंदबाजी को लेकर लियोन ने कहा, ''मैंने कई बार कहा है और अब कह रहा हूं कि मौजूदा समय में हमारी टीम की गेंदबाजी आक्रमण दुनिया में सबसे बेहतरीन है जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने की क्षमता रखती है।''

यह भी पढ़ें-IND vs AUS : बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से बाहर हुए डेविड वार्नर और सीन एबट

चार टेस्ट मैचों की सीरीज में मेजबान ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे हैं। वहीं टीम इंडिया के लिए कप्तान विराट कोहली और मोहम्मद शमी सीरीज के बाकी बचे मैचों में नहीं खेलेंगे। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

विराट कोहली पहले टेस्ट मैच के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर वापस भारत आ रहे हैं। वहीं शमी चोटिल हो गए हैं। सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 26 दिसंबर से खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement