1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus, ODI Series: बाक़ी दो मैचों के लिए टीम का ऐलान,अक्षर वापस, जडेजा बाहर

Ind vs Aus, ODI Series: बाक़ी दो मैचों के लिए टीम का ऐलान,अक्षर वापस, जडेजा बाहर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 25, 2017 10:19 am IST,  Updated : Sep 25, 2017 10:19 am IST

ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 5 मैचों की वनडे सिरीज़ पर 3-0 से अजेय बढ़त बनाने के बाद बाक़ी दो मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम में जहां स्पिनर अक्षर पटेल की वापसी हुई है वहीं रविंद्र जडेजा को बाहर रखा गया है।

Axar Patel, Ravindra Jadeja- India TV Hindi
Axar Patel, Ravindra Jadeja

ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 5 मैचों की वनडे सिरीज़ पर 3-0 से अजेय बढ़त बनाने के बाद बाक़ी दो मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम में जहां स्पिनर अक्षर पटेल की वापसी हुई है वहीं रविंद्र जडेजा को बाहर रखा गया है। ग़ौरतलब है कि जडेजा पहले तीन मैचों के लिए टीम में नहीं थे लेकिन पडेल के घायल होने की वजह से उन्हें टीम में बुलाया गया था हालंकि उन्हें खिलाया नहीं गया था। 

चौथा वनडे बंगलुरु में 28 सितंबर को खेला जाएगा जबिक एक अक्टूबर को पांचवें और अंतिम वनडे मैच में नागपुर में होगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), के एल राहुल, मनीष पांडेय, केदार जाधव, अंजिक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल