1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS : मैच के दौरान शेन वॉर्न और सायमंड्स ने उड़ाया लाबुशैन का मजाक, प्रसारणकर्ता ने मांगी माफी

IND vs AUS : मैच के दौरान शेन वॉर्न और सायमंड्स ने उड़ाया लाबुशैन का मजाक, प्रसारणकर्ता ने मांगी माफी

 Reported By: IANS
 Published : Jan 09, 2021 06:57 pm IST,  Updated : Jan 09, 2021 06:57 pm IST

कायो ने कहा कि वार्न और साइमंड्स जो बिग बैश लीग (बीबीएल) में एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के मैच के लिए कमेंट्री करने की तैयारी कर रहे थे, उन्हें नहीं पता था कि स्ट्रीम लाइव है।  

IND vs AUS: Shane Warne and Symonds mock Marnus Labuschagne during match, broadcaster apologizes - India TV Hindi
IND vs AUS: Shane Warne and Symonds mock Marnus Labuschagne during match, broadcaster apologizes  Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के प्रसारण साझेदार-फॉक्स स्पोटर्स के साझेदार कायो स्पोटर्स ने शेन वार्न और एंड्रयू साइमंड्स द्वारा मार्नस लाबुशैन पर की गई टिप्पणी को लेकर माफी मांगी है। कायो ने कहा कि वार्न और साइमंड्स जो बिग बैश लीग (बीबीएल) में एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के मैच के लिए कमेंट्री करने की तैयारी कर रहे थे, उन्हें नहीं पता था कि स्ट्रीम लाइव है।

ये भी पढ़ें - ISL-7 : चेन्नइयन के खिलाफ ओडिशा की नजरें जीत का सिलसिला जारी रखने पर

कायो ने ट्वीट किया, "हमारी स्ट्रीम जल्दी शुरू हो गई थी और कुछ अनचाही बातें सामने आईं। कायो स्पोटर्स की तरफ से और कमेंट्री टीम की तरफ से हम माफी मांगते हैं।"

ये भी पढ़ें - IND vs AUS : जानें क्यों चेतेश्वर पुजारा ने कहा 'हमारे निचले क्रम को बल्लेबाजी करनी होगी'

वार्न और साइमंड्स की बात इस बात से शुरू हुई थी कि मार्नस लाबुशैन को भारत की पहली पारी के दौरान गेंदबाजी देनी चाहिए थी।

वार्न ने कहा था, "मार्नस को गेंदबाजी दो।

साइमंड्स का जवाब था, "कुछ करो, या कुछ जोड़ो।

ये भी पढ़ें - IND vs AUS : भारत को लगा बड़ा झटका, रविंद्र जडेजा चोट के कारण हुए टेस्ट सीरीज से बाहर

इस पर वार्न ने कहा, "जीसस.. यह काफी परेशान करने वाली बात है। सिर्फ---- बल्लेबाजी करो।"

साइमंड्स ने कहा, "आपको उन्हें होगपाइल देना होगा.. अगर आप यह ---- चालू रखोगे, हम तुम्हे-----।"

बता दें, इस बाचती में में --- वाले सभी स्थानों पर अपशब्दों का प्रयोग हुआ है है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल