1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus : बॉक्सिंग डे टेस्ट में रहाणे के शतक को ऐतिहासिक बताते हुए गवास्कर ने दिया ये बड़ा बयान

Ind vs Aus : बॉक्सिंग डे टेस्ट में रहाणे के शतक को ऐतिहासिक बताते हुए गवास्कर ने दिया ये बड़ा बयान

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 28, 2020 07:44 pm IST,  Updated : Dec 28, 2020 07:44 pm IST

सुनील गावस्कर का मानना है कि एडीलेड में पहले टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार के बाद यहां चल रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट में अजिंक्य रहाणे का शतक देश के क्रिकेट इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण पारियों में गिना जाएगा।

Sunil Gavaskar and Ajinkya Rahane- India TV Hindi
Sunil Gavaskar and Ajinkya Rahane Image Source : GETTY

मेलबर्न| महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि एडीलेड में पहले टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार के बाद यहां चल रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट में अजिंक्य रहाणे का शतक देश के क्रिकेट इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण पारियों में गिना जाएगा। एडीलेड ओवल में पहले टेस्ट की दूसरी पारी में भारतीय टीम 36 रन पर ढेर हो गई थी जो टेस्ट इतिहास का उसका न्यूनतम स्कोर था। आस्ट्रेलिया ने इसके बाद पहला टेस्ट आठ विकेट से जीता। 

मेहमान टीम ने हालांकि यहां चल रहे दूसरे टेस्ट में जोरदार वापसी की और मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर श्रृंखला बराबर करने की ओर बढ़ रही है। भारत के लिए रहाणे ने शतक जड़ा जबकि गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। 

गावस्कर ने सेवन नेटवर्क से कहा, ‘‘मेरा मानना है कि यह शतक भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण शतकों में से एक होगा।’’ कार्यवाहक कप्तान रहाणे की 112 रन की धैर्यपूर्ण पारी की बदौलत भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी के आधार पर 131 रन की बढ़त हासिल की और सोमवार को तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम का दूसरी पारी में स्कोर छह विकेट पर 133 रन करके अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली।

ये भी पढ़े -  ICC महिला अवार्ड में दशक की सर्वश्रेष्ठ महिला ODI और टी20 खिलाड़ी बनी एलिस पैरी  

गावस्कर ने कहा कि इस पारी से घरेलू टीम को संदेश गया कि भारत श्रृंखला के पहले मैच में शर्मनाक हार के बावजूद घुटने नहीं टेकेगा। पूर्व भारतीय कप्तान गावस्कर ने कहा, ‘‘महत्वपूर्ण पारी क्योंकि इससे जज्बे का पता चला, इस तरह की वापसी करके विरोधी टीम को संदेश गया कि पिछले मैच में 36 रन पर सिमटने के बावजूद यह भारतीय टीम घुटने नहीं टेकने वाली।’’ 

ये भी पढ़े -  Ind vs Aus : सिराज ने बताया, कैसे जसप्रीत बुमराह के प्लान से उन्हें मिली सफलता 

उन्होंने कहा, ‘‘यह संदेश है और यही कारण है कि मुझे लगता है कि यह भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण शतकों में से एक होगा।’’ 

ये भी पढ़े - गृह मंत्री अमित शाह ने DDCA परिसर में अरूण जेटली की प्रतिमा का किया अनावरण

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल