1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Ban, Day night Test : 'पिंक बॉल' मैच से पहले सौरव गांगुली ने शेयर की 'पिंक कोलकाता' की शानदार तस्वीरें

Ind vs Ban, Day night Test : 'पिंक बॉल' मैच से पहले सौरव गांगुली ने शेयर की 'पिंक कोलकाता' की शानदार तस्वीरें

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 22, 2019 11:59 am IST,  Updated : Nov 22, 2019 11:59 am IST

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने 'पिंक कोलकाता' की शानदार तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है।

Eden Garden- India TV Hindi
Eden Garden Image Source : @SANJAY_2044 TWITTER

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार पिंक बॉल से डे-नाईट टेस्ट मैच आज खेला जाएगा। जिसकी पूर्णरूप से तैयारियां हो चुकी हैं। दोनों टीमों के कप्तानों ने मैच से पहले पिंक बॉल से जमकर अभ्यास किया। जिसके बाद अब दोनों टीमें मैदान में उतरने को तैयार है। इसी बीच बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) ने कोलकाता के ईडन गार्डन और पूरे शहर को गुलाबी रंग से सरोबार करने की कुछ शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने 'पिंक कोलकाता' की शानदार तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है। गौरतलब है कि भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का दूसरा और इतिहास का पहला डे-नाईट टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। जिसे देखने के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी स्टेडियम में मौजूद होंगी। 

देखिए गुलाबी रंग से सजे कोलकाता के ख़ास जगहों की कुछ शानदार तस्वीरें:- 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल