1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: 'होम ऑफ क्रिकेट' में राहुल का शतक... गर्लफ्रेंड अथिया हुईं इंप्रेस!

IND vs ENG: 'होम ऑफ क्रिकेट' में राहुल का शतक... गर्लफ्रेंड अथिया हुईं इंप्रेस!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 13, 2021 03:25 pm IST,  Updated : Aug 13, 2021 03:25 pm IST

राहुल की कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने भी उनकी पारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

IND vs ENG: athiya shetty hails kl rahul's century at lord's- India TV Hindi
IND vs ENG: athiya shetty hails kl rahul's century at lord's Image Source : INSTAGRAM HANDLE/@ATHIYASHETTY

केएल राहुल के शतक के दम पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 275 रन बनाए। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा। वह 127 रन बनाकर उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे (1) के साथ क्रीज पर मौजूद हैं।

आपको बता दें कि राहुल की इस पारी की तारीफ हर कोई कर रहा है। ऐसे में उनकी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने भी उनकी पारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अथिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राहुल के शतक की वीडियो शेयर की थी। उस पर उन्होंने एक दिल वाला इमोजी भी बनाया था। अथिया ही नहीं, उनके पिता और बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने भी राहुल के लिए एक पोस्ट लिखा था। सुनील ने लिखा, "क्रिकेट के मक्का पर 100! बहुत अच्छा खेले बाबा।"

IND vs ENG 2nd Test Day 1 : केएल राहुल ने जड़ा शतक, भारत के नाम रहा पहला दिन

राहुल ने अपना शतक 248 गेंदों का सामना कर पूरा किया था। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और एक दमदार छक्का जड़ा था। ये राहुल के टेस्ट करियर का छठा शतक है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल