Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Eng : बेन फोक्स को है उम्मीद चौथे टेस्ट में भी पिच पर घूमेगी गेंद

Ind vs Eng : बेन फोक्स को है उम्मीद चौथे टेस्ट में भी पिच पर घूमेगी गेंद

Edited by: IANS Published : Mar 01, 2021 01:05 pm IST, Updated : Mar 01, 2021 01:05 pm IST

फोक्स ने भारत और तीसरे टेस्ट में विकेट के पीछे अच्छा प्रदर्शन किया था। भारत के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे ने फोक्स की सराहना करते हुए भारत दौरे पर आने वाला सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर करार दिया था।

Ben Foakes, India vs England, sports- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/BEN FOAKESFC Ben Foakes

भारत और इंग्लैंड के बीच यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले चौथे टेस्ट में पिच को लेकर चल रही अटकलों के बीच इंग्लैंड को इस मुकाबले में भी पहली गेंद से टर्न होने वाली पिच की उम्मीद है। भारत और इंग्लैंड के बीच चार मार्च से टेस्ट सीरीज का चौथा और अंतिम मुकाबला खेला जाना है।

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स ने मीडिया से कहा, "मुझे नहीं लगता कि अगला मुकाबला कोई चिंता का विषय है। मुझे पता है हमें कैसी पिच मिलने वाली है। मेरा मानना है कि उनकी अपनी रणनीति है और हमें इस पिच में पहली गेंद से टर्न देखने को मिलेगी। इसलिए हमें ऐसे वातावरण में खेलने का तरीका ढूंढना होगा।"

यह भी पढ़ें- भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने से फिर चूक सकते हैं वरुण चक्रवर्ती, जानिए कारण

फोक्स ने भारत और तीसरे टेस्ट में विकेट के पीछे अच्छा प्रदर्शन किया था। भारत के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे ने फोक्स की सराहना करते हुए भारत दौरे पर आने वाला सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर करार दिया था। फोक्स ने कहा कि भारत में वह विकेटकीपिंग का आनंद लेते हैं।

फोक्स ने कहा, "आमतौर पर जब गेंद स्पिन होती है तो इसे पकड़ने में आनंद आता है। लेकिन श्रीलंका में मैंने देखा कि गेंद लगातार स्पिन हो रही है। आपको पता होता है कि गेंद टर्न होने वाली है।"

यह भी पढ़ें- On This Day : शोएब अख्तर की गेंद पर सचिन का वह अद्भुत छक्का, याद है आपको !

उन्होंने कहा, "पिछले दो मुकाबले कठिन थे। मैंने गेंद को ऐसे टर्न होते नहीं देखा है। मैंने शायद ऐसी पिच नहीं देखी है।"

फोक्स ने कहा, "पहले टेस्ट के बाद हमें लगा कि यह पारंपरिक भारतीय पिचों की तरह है जहां शुरु से ही बल्लेबाजी की जा सकती है। लेकिन दूसरे टेस्ट के बाद हमें पता चला कि गेंद शुरु से स्पिन हो रही है जो हमारे लिए चुनौती है।"

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement