1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG : चेन्नई के मैदान में अभागे रहे पुजारा अजीबो - गरीब तरीके से हुए आउट, देखें Video

IND vs ENG : चेन्नई के मैदान में अभागे रहे पुजारा अजीबो - गरीब तरीके से हुए आउट, देखें Video

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 07, 2021 03:53 pm IST,  Updated : Feb 07, 2021 03:58 pm IST

एक समय बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले चेतेश्वर पुजारा भाग्यशाली नहीं रहे और अजीबो गरीब तरीके से आउट होकर उन्हें बाहर जाना पड़ा।

Cheteshwar Pujara- India TV Hindi
Cheteshwar Pujara Image Source : @FLASHCRIC

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। जिसमें एक समय बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले चेतेश्वर पुजारा भाग्यशाली नहीं रहे और अजीबो गरीब तरीके से आउट होकर उन्हें बाहर जाना पड़ा। इस तरह पुजारा के आउट होने का विडियो सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा है। जिस पर फैंस मजे लेते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। 

दरअसल, इंग्लैंड के जवाब में भारत की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसके चार विकेट जल्दी गिर गये थे। जिसके बाद क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा और रिषभ पन्त शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी पारी के 51वें ओवर में डॉम बैस की तीसरी शोर्ट पिच गेंद पर पुजारा ने लेग साइड में तेज शॉट मारा। मगर गेंद शॉर्ट लेग पर खड़े फील्डर के कंधे से टकराकर हवा में उछल गई। जिस पर दूसरी तरफ फील्डिंग करने वाले रोरी बर्न्स ने आसान सा कैच पकड़ा। इस तरह चेन्नई के मैदान में पुजारा का भाग्य ने साथ नहीं दिया और वो 143 गेंदों में 73 रन बनाकर चलते बने। जिसका विडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।  

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : रोहित शर्मा ने छोड़ा इंग्लैंड के इस खिलाड़ी का आसान सा कैच तो फैन्स ने लगाई जमकर क्लास

वहीं मैच की बात करें तो दूसरे दिन के अंत तक कप्तान जो रूट के सौवें टेस्ट में दोहरे शतक की मदद से इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन अपना शिकंजा और मजबूती से कसते हुए शनिवार को आठ विकेट पर 555 रन बना लिये। जिसके बाद तीसरे दिन इंग्लैंड 578 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ऐसे में इंग्लैंड के जवाब में भारत की शुरुआत काफी खराब रही और खबर लिखे जाने तक उसके 5 विकेट 221 रन पर गिर चुके थे। जबकि क्रीज पर रिषभ पंत और वाशिंग्टन सुंदर थे। इस तरह अभी तक देखा जाए तो मैच में इंग्लैंड का पलड़ा भारी दिख रहा है। 

ये भी पढ़ें - स्मिथ ने तीसरी बार जीता एलन बॉर्डर मेडल, मूनी को मिला बेलिंडा क्लार्क अवॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल