1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले कोच रवि शास्त्री ने टीम इंडिया को दिया गुरुमंत्र

Ind vs Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले कोच रवि शास्त्री ने टीम इंडिया को दिया गुरुमंत्र

 Edited By: IANS
 Published : Sep 02, 2021 01:32 pm IST,  Updated : Sep 02, 2021 02:02 pm IST

रवि शास्त्री इस बात को स्वीकार किया कि तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 78 रन पर ऑलआउट होने से टीम इंडिया को संभल कर खेलना पड़ा लेकिन टीम ने फिर भी दूसरी पारी में कुछ चुनौती देने की कोशिश की।

India vs England, Sports, Sports, cricket, Ravi shastri, India, England  - India TV Hindi
Ravi shastri Image Source : GETTY

भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से पहले कप्तान कोहली एंड कंपनी को एक खास गुरुमंत्र दिया है। उन्होंने टीम इंडिया से कहा कि लॉर्ड्स की जीत को याद रखें और लीड्स के बारे में भूल जाएं। 

शास्त्री ने टाइम्स नाउ नवभारत के हवाले से कहा, "यह आसान है, आप बस लॉर्ड्स को याद रखें और उसी के बारे सोचें तथा लीड्स को भूल जाएं। हमें अच्छे पलों को याद रखना चाहिए। ऐसी चीजें मैचों में होती रहती है।"

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng : विराट कोहली पर एंडरसन का बड़ा बयान, मौजूदा टेस्ट सीरीज में दो बार कर चुके हैं आउट

कोच ने इस बात को स्वीकार किया कि तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 78 रन पर ऑलआउट होने से टीम इंडिया को संभल कर खेलना पड़ा लेकिन टीम ने फिर भी दूसरी पारी में कुछ चुनौती देने की कोशिश की।

शास्त्री ने कहा, "पिछले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने पहले ही दिन हमें झटका दिया और बैक फुट पर ढकेल दिया। हालांकि, दूसरी पारी में हमने कुछ चुनौती दी।"

यह भी पढ़ें- कप्तान कोहली ने कहा, 'आपसी सम्मान और विश्वास पर आधारित हैं कोच रवि शास्त्री के साथ मेरा रिश्ता'

शास्त्री ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच अनबन की रिपोर्ट को लेकर कहा कि दोनों खिलाड़ियों के बीच कभी कोई नोंक-झोंक नहीं हुई।

उन्होंने कहा, "मैंने कभी ऐसा नहीं देखा। जब लोग मुझसे पूछते हैं तो मैं यही कहता हूं कि आपने जो देखा वो मैंने नहीं देखा। दोनों के बीच समन्वय रहता है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल