1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Video: दर्शकों ने राहुल की ओर बोतल के ढक्कन फेंके, कोहली ने वापस क्राउड की ओर फेंकने का दिया सुझाव

Video: दर्शकों ने राहुल की ओर बोतल के ढक्कन फेंके, कोहली ने वापस क्राउड की ओर फेंकने का दिया सुझाव

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 14, 2021 06:38 pm IST,  Updated : Aug 14, 2021 06:38 pm IST

राहुल थर्ड मैन बाउंड्री पर खड़े थे और उनकी ओर दर्शकों ने बोतल के ढेर सारे ढक्कन फेंके थे।

IND vs ENG: Crowd throw bottle corks near KL Rahul, Skipper...- India TV Hindi
IND vs ENG: Crowd throw bottle corks near KL Rahul, Skipper Virat Kohli signals him to throw it back Image Source : TWITTER

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स स्टेडियम में दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल के साथ ऐसा वाक्या हुआ जो बेहद शर्मनाक था। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे राहुल को बोतल के ढक्कन फेंक कर मार रहे थे।

आपको बता दें कि राहुल थर्ड मैन बाउंड्री पर खड़े थे और उनकी ओर दर्शकों ने बोतल के ढेर सारे ढक्कन फेंके थे। ये वाक्या 69वें ओवर का है जब इंग्लैंड बल्लेबाजी कर रही थी। राहुल ने इसकी शिकायत की तो स्लिप पर खड़े भारतीय कप्तान विराट कोहली निराश हुए।

कोहली ने राहुल को इशारा किया कि वे बोतल के ढक्कन को दोबारा दर्शकों की ओर फेंक दें। हालांकि वो चीज नुकसान पहुंचाने वाली नहीं थी लेकिन ऐसा वाक्या क्रिकेट मैच के बीच होना मुनासिब नहीं है। हालांकि कोहली ने इस बात का मुद्दा नहीं बनाया और किसी से कोई शिकायत नहीं की।

हालांकि ये वाक्या फैंस को काफी बुरा लगा। उन्होंने इंग्लैंड के क्राउड पर नराजगी भी जताई।

रामनाथ कोविंद के साथ चाय पीने राष्ट्रपति भवन पहुंचा भारतीय ओलंपिक दल, पीवी सिंधु-मीराबाई चानू का ऐसा हुआ स्वागत

आपको बता दें कि लंच तक इंग्लैंड ने तीन विकेट खोकर 216 रन बनाए थे। तब कप्तान जो रूट 88 रन और जॉनी बेयरस्टो 51 रन बना चुके थे। दोनों की पार्टनरशिप 108 रनों की हो चुकी थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल