भारत के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले इंग्लैंड की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। उसकी टीम के टॉप आर्डर के शानदार बल्लेबाज जैक क्रॉले अब शुरूआती दो टेस्ट मैचों से बाहर हो चुके हैं। जिसकी जानकारी इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने दी है।
दरअसल, भारत में प्रैक्टिस करने के दौरान ड्रेसिंग रूम से बाहर निकलते समय क्रॉले फिसल गये थे जिससे उनकी कलाई में चोट आ गई थी। यही कारण है कि उन्हें अब सीरीज के अगले दो मैचों से हाथ धोना पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम में मध्यक्रम के शानदार युवा बल्लेबाज ओली पॉप की वापसी हुई है। वो कंधे की चोट से परेशान थे। जिसके बाद फिट होकर अब उन्होने टीम में वापसी कर ली है।
ईसीबी ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा,‘‘पिछली रात के स्कैन के नतीजे मिलने के बाद जाक क्रॉले को पहले दो टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। स्कैन से इसकी पुष्टि हो गई कि उनकी कलाई के जोड़ में चोट है और इंग्लैंड की मेडिकल टीम अगले कुछ सप्ताह इस पर नजर रखेगी।’’
ये भी पढ़ें - IND vs ENG : टेस्ट सीरीज से पहले चोटिल हुआ इंग्लैंड का ये बल्लेबाज, स्कैन की रिपोर्ट का है इंतजार
दूसरी तरफ क्रॉले की बात करें तो हाल ही में उनका श्रीलंका दौरा भी अच्छा नहीं गया था। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की चार पारियों में वो सिर्फ 9,8, 5 और 13 रन की ही पारी खेल पाए थे।
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ भारत की 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 5 फरवरी को जबकि उसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 13 फरवरी से चेन्नई के मैदान में ही खेला जायेगा। जबकि तीसरा मैच डे नाईट और अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में खेला जायेगा। जबकि चौथा टेस्ट मैच भी इसी मैदान में खेला जायेगा।
ये भी पढ़ें - VIDEO : टी10 लीग में क्रिस गेल ने 12 गेंदों पर जड़ा तूफानी अर्धशतक, 22 गेंदों पर खेलनी इतने रन की नाबाद पारी